www.indiasvoice.com

जे.जी.जी.एल.सी.सी.ई.2023 प्रतियोगिता परीक्षा को ले धनबाद एसएसपी ने किया ट्रेजरी का औचक निरीक्षण

0

 

जे.जी.जी.एल.सी.सी.ई.2023 प्रतियोगिता परीक्षा को ले धनबाद एसएसपी ने किया ट्रेजरी का औचक निरीक्षण

# 21 व  22 सितंबर को सुबह 8 बजे से लेकर 1:30 बजे तक पूरे झारखंड में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।

# गृह विभाग ने इस संबंध में जारी किया आदेश 

धनबाद। झारखं सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 2023 (जे.जी.जी.एल.सी.सी.ई. – 2023) के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन के द्वारा ट्रेजरी का निरीक्षण किया गया और प्रश्न पत्रों की सुरक्षा संबंधित व्यवस्था का जायजा लिया गया। मौक़े पर डीएसपी मुख्यालय  संदीप गुप्ता भी मौजूद थे।

एसएसपी  ने ट्रेजरी के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए विशेष चौकसी बरतने को कहा। एसएसपी ने वहां लगे cctv कैमरे के जरिए हर गतिविधियों पर कड़ी निगरानी का निर्देश दिया। उन्होंने प्रश्न पत्रों के डिस्पैच के दौरान वाहनों को कड़ी निगरानी में परीक्षा सेंटर तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय थाना के द्वारा विशेष जांच अभियान भी चलाया गया। थाना क्षेत्र के सभी होटलों, लॉज व गेस्ट हाऊस में ठहरे लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करते हुए होटलों की सघन जांच की गई।

पुलिस द्वारा सभी होटलों, लॉज व गेस्ट हाऊस के प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए परीक्षा के मद्देनजर वहां ठहरने वाले लोगों के बारे में पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज़ कर स्थानीय थाना को सूचित करने को कहा गया। साथ ही किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी स्थानीय पुलिस और कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नम्बर 112 पर तत्काल देने को कहा गया। ज्ञात हो कि JSSC की परीक्षा को देखते हुए 21 और 22 सितंबर को सुबह 8 बजे से लेकर 1:30 बजे तक पूरे झारखंड में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.