www.indiasvoice.com

धनबाद में कर्मा पूजा का धूमधाम से आयोजन, कुंभनाथ सिंह ने भी किया करमा नृत्य

0

धनबाद में कर्मा पूजा का धूमधाम से आयोजन, कुंभनाथ सिंह ने भी किया करमा नृत्य

धनबाद:धनबाद और कोयलांचल क्षेत्र में करमा परब पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इसी कड़ी में समाजसेवी कुंभनाथ सिंह प्रेम चंद नगर स्थित पुलिस लाइन पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। करमा परब के अवसर पर आयोजित पारंपरिक करमा नृत्य को देखकर कुंभनाथ सिंह खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी नृत्य में भाग लिया। उन्हें नृत्य करता देख स्थानीय लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई।इसके बाद कुंभनाथ सिंह चिरागोड़ा स्थित झारखंड मैदान पहुंचे, जहां केंद्रीय सरना समिति द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कुंभनाथ सिंह ने वहां आयोजित करमा परब के कार्यक्रम का आनंद लिया और उपस्थित जनसमूह को इस भाई-बहन के पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.