www.indiasvoice.com

धनबाद प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न, नव प्रदेश के अजय प्रसाद बने महासचिव व प्रभात खबर के संजीव झा अध्यक्ष

0

धनबाद प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न, नव प्रदेश के अजय प्रसाद बने महासचिव व प्रभात खबर के संजीव झा अध्यक्ष

# जागरण के शशिभूषण राय वरीय उपाध्यक्ष व आवाज के मनोज शर्मा बने कोषाध्यक्ष

#धनबाद प्रेस क्लब के 21 सदस्यीय टीम का हुआ पुनर्गठन

धनबाद । धनबाद प्रेस क्लब का 2024- 2027 चुनाव का समापन हो गया है। धनबाद प्रेस क्लब के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार विजय पाठक एवं पत्रकार सह वकील अभय भट्ट चुनाव पदाधिकारी की भूमिका में थे। चुनाव संपन्न होनेके बाद सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्यों की गिनती की गई उसके बाद उपाध्यक्ष एवं सचिव की गिनती की गई तदोपरांत वरिष्ठउपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष, महासचिव एवं अध्यक्ष पद की गिनती हुई। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रभात खबर के संजीव झ ने अपने प्रतिद्वंदी रामजी यादव को परास्त कर विजयी हुए, वहीं विनोद त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे। महासचिव पद पर नव प्रदेश अखबार के प्रमुख एवं इंडियाज वॉइस न्यूज़ के प्रमुख अजय प्रसाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आशीष अंबष्टा को पराजित कर विजयी हुए, वहीं दिलीप कुमार तांती मात्र 39 वोट पाकर आखरी स्थान पर रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आवाज अखबार के मनोज शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लखन यादव को एक वोट से पराजित किया। वरिष्ठउपाध्यक्ष पद पर दैनिक जागरण के पत्रकार शशिभूषण राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अभिषेक कुमार उर्फ कुंवर अभिषेक को परास्त कर विजयी हुए, वहीं वरिष्ठ पत्रकार अरुण बरनवाल तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा सचिव पद पर खबर मंत्र के राममूर्ति पाठक, दैनिक जागरण के मोहन गोप, इंडिया’एस वॉयस के संजय चौरसिया उर्फ जेठालाल, टाइम्स ऑफ़ इंडिया के चंदन पाल एवं हिंदुस्तान के नवीन राय विजयी हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर प्रभात खबर के प्रतीक पोपट, आवाज अखबार के अमर प्रसाद, दैनिक जागरण के बलवंत कुमार, आज का सच के सुरेंद्र यादव एवं रफ्तार न्यूज़ के ब्यूरो प्रमुख शरदचंद्र पांडे विजयी हुए। वही कार्यकारिणी सदस्यों में प्रभात खबर के विक्की प्रसाद, डी न्यूज़ पोस्ट के शंभवी सिंह, ज़ी न्यूज़ के विपिन कुमार राजक, हिंदुस्तान के रोशनकुमार सिन्हा व गोपाल प्रसाद, सिटी लाइफ के शिल्पा सिंह एवं एनबीटी के कन्हैया पांडे विजयी घषित हुए। चुनावकार्य मैं विशेष रूप से फोटो जर्नलिस्ट विजय कुमार, शिक्षक संजय सिन्हा, दिलीप कर्ण, रामलखन कुमार, राजकुमार वर्मा, वकील प्रशांत बनर्जी, विजय कुमार एवं प्रभाकर प्रसाद की अहम भूमिका रही।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.