www.indiasvoice.com

हाड़ी जाति समाज सुधार समिति ने किया गांधी सेवा सदन में पौधरोपण 

0
हाड़ी जाति समाज सुधार समिति ने किया गांधी सेवा सदन में पौधरोपण 
धनबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को हाड़ी जाति समाज सुधार समिति एक सामाजिक संस्था ने गांधी सेवा सदन के प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस दौरान आम, अमरुद, पपीता शरीफा, बेल आदि दर्जनों फलदार पौधे लगाए गए। संस्था के अध्यक्ष राजू हाड़ी ने इस अवसर पर कहा कि आज जिस तरह से गर्मी में अप्रत्याशीत वृद्धि हुई है उसका एक बड़ा कारण अंधाधुंध पेड़ों की कटाई है।संस्था ने आज पौधरोपण कर समाज में यह संदेश देने का काम किया है कि लोग पेड़ लगाने के प्रति आगे आएं।प्रवक्ता कार्तिक हाड़ी ने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन तेजी से हो रहा है। जिसके चलते मौसम में भी बदलाव दिख रहा है। बारिश के समय बारिश नही हो रही है।जब बारिश नही होनी चाहिए उस समय बारिश हो जाती है।यह सब कार्बन डाय ऑकसाइड का अधिक से अधिक उत्सर्जन के कारण भी है और यही वजह है कि भीषण गर्मी का सामना हमें करना पड़ रहा है। इन सब से निजात पाने के लिये पेड़ लगाना ही एक मात्र उपाय है। हाड़ी समाज सभी लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पेड़ों का संरक्षण करने की भी अपील करती है।मौके पर महासचिव बुचू हाड़ी, कोषाध्यक्ष विजय हाड़ी, रक्षा मंत्री भोला हाड़ी,कार्यालय सचिवनारायण हाड़ी,उप संगठन सचिव संजय हाड़ी,मीडिया प्रभारी अमित हाड़ी,उपाध्यक्ष प्रकाश हाड़ी,युवा अध्यक्ष अमित किशोर हाड़ी,महासचिव अजय हाड़ी, सचिव दिनेश हाड़ी, संगठन सचिव भगत हाड़ी, कार्यकारिणी सदस्य सिद्धार्थ हाड़ी, मनोज हाड़ी एवं अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.