www.indiasvoice.com

केयर एंड सर्व फाउंडेशन संस्था व पर्यावरण मित्र संस्था द्वारा किया गया पौधा रोपण

0
केयर एंड सर्व फाउंडेशन संस्था व पर्यावरण मित्र संस्था द्वारा किया गया पौधा रोपण
 #  30 जरूरतमंदों को बीच कपड़ा व नाश्ता का पैकेट किया वितरण
धनबाद । रविवार को धनबाद के जाने-माने सामाजिक संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन और पर्यावरण मित्र साथ मिलकर धनबाद से महज 6 किलोमीटर दूर डोकरा महतोडीह में वृक्षारोपण, कपड़ा और नाश्ता वितरण का एक प्रोग्राम किया गया। जिसमें जरूरतमंद गरीब, बुजुर्गों और आसहाय लोगों के लिए समाज सेवी संस्था द्वारा कपड़ा और नाश्ता वितरण किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंद को कपड़ा मिलने से उनके चेहरे पर साफ खुशी का झलक देखा गया। कपड़ा वितरण कार्यक्रम के बाद वृक्षारोपण किया गया। आज का वृक्षारोपण कवयित्री सुधा राजस्वी मिश्रा, पर्यावरण मित्र संयोजिका,  झारखंड प्रदेश, अपने स्वर्गीय पिता श्री हरेंद्र नाथ तिवारी जी के स्मृति मे किया गया।
केयर एंड सर्व फाउंडेशन सामाजिक संस्था का मीडिया प्रभारी नीलकमल खवास ने बताया कि आज के इस नेक कार्यक्रम में केयर एंड सर्व फाउंडेशन के फाउंडर मेंबर रॉबिन चटर्जी खुद उपस्थित होकर कार्यक्रम को संचालन और सफल पूर्वक संपन्न किये। रॉबिन चटर्जी के अलावे इस कार्यक्रम को सफल बनाने महतोडीह डोकरा के सुनील कुमार महतो ने भी बहुत मदत किये।
Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.