www.indiasvoice.com

आदिवासियों की जमीन लूटने का काम सोरेन परिवार ने किया:- दीपक प्रकाश

0

आदिवासियों की जमीन लूटने का काम सोरेन परिवार ने किया:- दीपक प्रकाश

# भाजपा प्रत्याशी ढुलू पर 50 केश की बात पर भड़क उठे राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश

धनबाद। भाजपा प्रत्याशी ढुलू पर 50 केश की बात पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश भड़क उठे और कहा की कांग्रेस के नेता पर सैकड़ो केश है। यह बाते रविवार को लोकसभा चुनावी कार्यालय धईया हवेली में प्रेस वार्ता के दौरान कही। वही राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा खनिज संपदा और झारखंड के आदिवासियों की जमीन लूटने का काम सबसे ज्यादा सोरेन परिवार ने किया है। वही कहा कि राज्य की सरकार झारखंड को लूट खंड बनाने में लगी हुई है।

लूट के पैसे हो रहे बरामद:-

झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद ये मिलकर झारखंड को लूट रहे है। बालू की लूट पाट, शराब घोटाला, टेंडर घोटाले के पैसे अब बरामद हो रहे है।वही चुटकी लेते हुए कहा की विधायक दल का नेता आलमगीर आलम जेल में है, और इस्तीफा नही दे रहे है। वही कहा की कांग्रेस आरक्षण विरोधी है।

मोदी की आंधी तूफान नही सुनामी है:-

वही पीएम मोदी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा की पूरे देश में मोदी की आंधी तूफान नही इस बार सुनामी है। कहा की पूरे देश से यह बाते आ रही है की इस बार एनडीए 400 सौ पार है।कहा की 1 सौ 41 करोड़ जनता के सपनो को साकार करने वाले पीएम मोदी के प्रति जनता मुरीद है। कहा की विदेशों में भी यह चर्चा है की इस बार फिर पीएम मोदी ही बनेंगे। झारखंड की साढ़े 3 करोड़ जनता की अभिलाषा है।पार्टी में विवाद को लेकर कहा की पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है, पार्टी के अंदर कोई विवाद नही है।

प्रेस वार्ता में लोकसभ संयोजक सतेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष श्रवण राय,रूपेश सिन्हा, मिल्टन पार्थ सारथी, चंद्रशेखर मुन्ना, रंजीत, विजय के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.