www.indiasvoice.com

झारखण्ड में भ्रष्टाचारियों के संरक्षण करने वालों से सावधान रहें : बाबूलाल मराण्डी

0

*Press Release : 20.05.2024*

झारखण्ड में भ्रष्टाचारियों के संरक्षण करने वालों से सावधान रहें : बाबूलाल मराण्डी

# देश को सशक्त बनाने के लिए करें, भाजपा को मतदान : ढुलू महतो

। झारखंड में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली पार्टी आज पूछ रही है कि हमारी गलती क्या है ? संसद में यहाँ के भ्रष्ट पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कई बार आवाज उठाई गइ लेकिन राज्य सरकार उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की जगह उनसे कमीशन खा कर उन्हें संरक्षण देने में लिप्त थी।

इसी के परिणाम स्वरूप आज झारखण्ड में इतने बड़े पैमाने पर छापेमारी हो रही और गैर कानूनी तौर पर कमाए गए काले धन प्राप्त हो रहे।

उक्त बातें बाबूलाल मरांडी ने धनबाद के निरसा में आयोजित भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा की भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए केंद्र में माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को फिर से चुनकर जनता देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए इस बार के मतदान में वोट कर रही है।

उन्होंने धनबाद की जनता को धनबाद के विकास के लिए भाजपा के चेहरे ढुलू महतो को वोट देने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ढुलू महतो ने कहा कि लोकसभा का चुनाव 2 गुटों में बंट गया है। एक गुट माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी का भाजपा का है , जो देश के विकास देश को सशक्त बनाने के दिशा में कार्य कर रहा।वहीं विपक्ष का गुट केवल विकास कार्यों के अवरोधक के रूप में कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा की धनबाद के विकास के लिए हम दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं और यह तभी मुमकिन होगा जब मोदी जी को हम सब मिलकर फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे।

उन्होंने आगे कहा की भाजपा के संगठन में पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह संगठन के सिद्धांतों को जमीन पर उतारते हैं और हमारे विजय के रास्ते में महत्वपूर्ण साथी हैं।

निरसा विधानसभा के रंगा माटी में आयोजित जनसभा में मंच पर श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता जी निरसा विधायक, श्रीमती पिंकी मरांडी जी जिला परिषद सदस्य, श्री सुरेश साव जी लोकसभा प्रभारी, श्री अंबिका खवास जी विधानसभा प्रभारी, श्रीमती रानी केराय जी , श्री घनश्याम ग्रोवर जी जिला अध्यक्ष, श्री रविश्वरार मरांडी जी, श्री राजेश भंवरी जी, बउरी बेनगोरिया जी, मंडल अध्यक्ष, श्री चंद्रशेखर जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मनु तिवारी जी, श्री डब्लू बउरी जी, निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष, श्री प्रशांत बनर्जी श्री पिंटू सिंह जी, श्री वीरेंदर हाँसदा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वहीं सिंदरी विधानसभा के तितीचापूड़ी फुटबॉल मैदान में आयोजित जनसभा में लोकसभा प्रभारी सुरेश साव जी, लोकसभा संयोजक सत्येंद्र कुमार सिंह जी, विधानसभा प्रभारी संजीव कुमार अग्रवाल जी, विधानसभा संयोजक श्रीमती तारा देवी जी, जिला अध्यक्ष धनबाद ग्रामीण घनश्याम ग्रोवर जी, प्रदेश IT संयोजक अमरकांत झा जी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मजीत सिंह जी, विधानसभा सहसंयोजक मोहन कुंभकार जी, विधानसभा सहसंयोजक राजेश चौधरी जी, विधानसभा प्रवासी ललित मखीजा जी, यश मलहर जी, राजेश तिवारी जी, ST मोर्चा प्रभारी वीरेंद्र हांसदा जी, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी विक्रांत उपाध्याय जी, जिला उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल जी, जिला मंत्री अमर मंडल, जिला मीडिया प्रभारी रति रंजन गिरि जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती जया कुमार जी, ST, मोर्चा अध्यक्ष लवेशर मरांडी जी, SC, मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश बाउरी जी, OBC मोर्चा अध्यक्ष महादेव कुंभकार जी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता और भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने भाजपा को जिताने के संकल्प को दोहराया।

जनसभा के बाद भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने धनबाद विधानसभा के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क दौरा किया। लोगों से मुलाकात कर समर्थन की अपील की।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.