www.indiasvoice.com

कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के रोड शो वह जनसंपर्क अभियान में उमड़ा जन सैलाब

0
कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के रोड शो वह जनसंपर्क अभियान में उमड़ा जन सैलाब
# देश में सामाजिक न्याय का संदेश फैलाने के लिए कांग्रेस निरंतर प्रयासरत:अनुपमा सिंह
धनबाद । धनबाद संसदीय क्षेत्र गोविंदपुर के ग्रामीण इलाकों में इंडिया महागठबंन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का दिखा जलवा, रोड शो और जनसंपर्क अभियान उमड़ा जनसैलाब। अनुपमा सिंह ने कहा कि
देश में सामाजिक न्याय का संदेश फैलाने के लिए कांग्रेस निरंतर प्रयासरत हैं और रहेगा। कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के जनसंपर्क अभियान में लगातार लोगों की हुजूम उमड़ रही है। शुक्रवार 17 मई को उनका कारवां धनबाद संसदीय क्षेत्र के गोविंदपुर के ग्रामीण इलाकों में पहुंची। ग्रामीण इलाकों भी लोगों का उनके समर्थन में जनसैलाम उमड़ा। कार्यक्रम का आगाज गोविंदपुर के गहिरा से हुआ। अनुपमा सिंह ने सबसे पहुले ब्रिटिश शासन के खिलाफ संथाल विद्रोह (हूल आंदोलन) का नेतृत्वकर्ता वीर सिधू मुर्मू एवं कान्‍हू मुर्मू के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन कर किया। मौके पर इंडिया महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि  कि राष्ट्रहित के लिए आप दोनों महापुरूषों का पराक्रम और बलिदान हमारे लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत है। पुनः आपकी वीरता को शत्-शत् नमन। उन्होंने कहा कि देश में सामाजिक न्याय का संदेश फैलाने के लिए कांग्रेस निरंतर प्रयासरत है, ताकि देश में आपसी सौहार्द बनी रहे।  इसी क्रम में उन्होंने गहिरा गाँव में रोड शो एवं जनसंपर्क अभियान चलाया। देश में एकजुटता बरकरार रखने के लिए इंडिया महागठबंधन की सरकार बनाने हेतु कांग्रेस के पक्ष में वोट करने के की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में श्रमिक न्याय के तहत पूर्ण रोजगार और उच्च उत्पादकता के अपने दोहरे लक्ष्य को पूरा करने के लिए औद्योगिक और श्रम कानून में आवश्यक सुधार लाएगी। इसी वादे के साथ आज धनबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मुर्गा बनी गांव में जनसंपर्क अभियान किया गया।  मौके पर उपस्थित लोगों से अनुपमा सिंह ने कहा कि जो स्नेह और समर्थन मिल रहा है उससे यह साफ है कि धनबाद से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी और देश में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। इस अवसर पर अनुपमा सिंह का मांदर के थाप के बीच पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर अदिवासी कला और संस्कृति की अद्भुत छटा देखने को मिला।
Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.