www.indiasvoice.com

कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की सुनिश्चित जीत को ले पूनम देवी ने चलाया जनसंपर्क अभियान 

0
कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की सुनिश्चित जीत को ले पूनम देवी ने चलाया जनसंपर्क अभियान 
धनबाद । लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का सुनिश्चित जीत दिलाने को लेकर धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पूनम देवी की अध्यक्षता में कोला-कुसमा के कोराडीह बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।उक्त जनसंपर्क अभियान में इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह मुख्य रूप से पहुंची,जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के क्रम में स्थानीय लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर ढोल बाजा के साथ माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।जनसंपर्क अभियान के क्रम में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा देवी ने कहा कि चुनाव प्रचार के क्रम में धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनताओंं का अपार समर्थन,स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हूं,यह चुनाव धनबाद लोकसभा की सर्वांगीण विकास एवं भय मुक्त धनबाद बनाने को लेकर हैं। आगे उन्होंने कहा कि  राहुल गांधी  ने कांग्रेस के सरकार बनते ही हिंदुस्तान  की हर गरीब महिला को चाहे वह मजदूरी करें,खेती करें,छोटा नौकरी करें,हर गरीब महिला को एक लाख रुपया देने की हैं,साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को सशक्त व मजबूत बनाते हुए महिला के सुनिश्चित भागीदारी देने की पहल की है, कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है जैसे राहुल गांधी ने मुझे धनबाद से टिकट देकर अपने घोषणा को सच किया है और निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनते ही देश के हर गरीब महिलाओं की साल में एक लाख रुपया देने का अपना वायदा भी पूरा करेंगी, देश की जनता मोदी सरकार के क्रियाकलाप से त्रस्त,परेशान और हतोत्साहित हैं,महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर हैं,लोग आर्थिक संकटों से जूझ रही हैं,इसके बावजूद मोदी सरकार मूकदर्शक बनी हुई हैं,लोग इस बार भाजपा के लुभावने जुमलों के झांसे में आने वाले नही हैं,भाजपा के चाल चेहरा और चरित्र को समझ चुकी हैं,यह चुनाव देश की दशा और दिशा तय करेगी,2024 के लोकसभा चुनाव मेंं धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता भाजपा को धनबाद लोकसभा से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।मौके पर धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पूनम देवी ने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि इंडिया महागठबंधन कांग्रेस के प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में भारी से भारी संख्या में अपना मतदान कर सुनिश्चित जीत दिलाने का लोगों से आह्वान किया,आगे उन्होनें कहा की धनबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की ऐतिहासिक जीत होगी,  मोदी सरकार से लोगों का मोहभंग हुआ है महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है लोग आर्थिक संकटों से जूझ रही है लोग मोदी सरकार के चाल,चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है,भाजपा लोगों को सपना दिखाती है जबकि कांग्रेस पार्टी करके दिखाती,2024 के चुनाव देश की दशा और दिशा तय करेगी,कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास जगा हैं, धनबाद लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के प्रति लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है,आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए कल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतरने का प्रयास करेगी और क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर उनके अधिकार और हक के लिए मजबूती के साथ आवाज उठाएगी लोकसभा क्षेत्र की जनता का कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के प्रति अपार समर्थन मिल रही है धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता निश्चित रूप से उन पर विश्वास जताएगी और आशीर्वाद देखकर उन्हें भारी मतों से जीत दिलाने का काम करेगी।जनसंपर्क अभियान के क्रम में मुख्य रूप से धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह जिला कार्यालय प्रभारी पप्पू कुमार तिवारी,रशीद अंसारी पिंटू मंडल,शमशेर अंसारी,रफीक अंसारी,बॉबी सिंह, यशोदा देवी बिंदु देवी शोभा देवी पार्वती देवी इम्तियाज अंसारी,इरशाद अंसारी,संजीव मिर्धा,बुलेट राजा अंसारी,खुर्शीद अंसारी,संदीप सिंह,किस्टु मिर्धा,रोहन कुमार,रोजी खातून,बिल्किस बेगम,सोनी देवी,ममता देवी,संध्या देवी,आरती देवी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.