www.indiasvoice.com

अमरेश सिंह ने भूली में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में चलाया जनसंपर्क अभियान

0

अमरेश सिंह ने भूली में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में चलाया जनसंपर्क अभियान

# समाजसेवी शिक्षाविद एवं बुद्धिजीवियों से सहयोग, समर्थन एवं आशीर्वाद की कामना की

धनबाद: धनबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के समर्थन में वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेश सिंह ने गुरुवार को भूली में सघन जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से भाजपा के समर्थन में मतदान की अपील की।इस अभियान के तहत सबसे पहले जंक्शन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तक का सफर करने वाली भूली भी ब्लॉक निवासी गूगल लाल अग्रवाल एवं उनके परिजन से मिलकर कुशल जाना एवं भाजपा के पक्ष में मतदान करने की आग्रह की। अभियान के पहले पड़ाव में पूर्व कांग्रेस पार्टी के नेता वर्तमान समाजसेवी नीलूकांत सिंह से मिलकर उनसे भी सहयोग और समर्थन मांगा। तत्पश्चात शिवपुरी भूली स्थित नीरज मेमोरियल स्कूल जाकर स्कूल के प्रोपराइटर एवं भाजपा के प्रबल समर्थक शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ जोगी से भी मिलकर इस बार भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।अभियान की अगली कड़ी में होली सेक्टर 5 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में जाकर विद्यालय के उप्राचार्य के साथ-साथ आचार्य जनों से मिलकर उनसे भी भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए कमल छाप पर बटन दबाने की अपील की।सभी ने भाजपा नेता अमरेश सिंह की अपील को स्वीकार करते हुए 25 मई को धनबाद संसदीय सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दिया। जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने में जितेंद्र सिंह, मानस प्रसुन्न, कमल किशोर, अशोक गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थें।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.