www.indiasvoice.com

धनबाद रेल मंडल द्वारा विभिन्न खण्डों में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान 

0
धनबाद रेल मंडल द्वारा विभिन्न खण्डों में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान 
धनबाद। धनबाद रेल मंडल द्वारा मंडल के विभिन्न खण्डों में बड़े स्तर पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में दिनांक 14.05.24 को मंडल के विभिन्न खण्डों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | इस दौरान कुल 2000 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे | इस दौरान उनसे 12 लाख 43 हज़ार 470 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व कड़ी हिदायत दी गई | चेकिंग अभियान में 164 टिकट चेकिंग कर्मियों को लगाया गया था | चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया | मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | इस तरह का टिकट चेकिंग अभियान धनबाद मंडल द्वारा आगे भी लगातार चलाया जाता रहेगा | इस अभियान का उद्देश्य टिकट काउंटर की बिक्री बढ़ाना, बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाना एवं यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्रेरित करना है जिससे कि वो अगली बार टिकट लेकर यात्रा करे I
Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.