www.indiasvoice.com

धनबाद लोस भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क दौरा

0
धनबाद लोस भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क दौरा
# इस लोकसभा चुनाव में विपक्ष मुद्दा विहीन हो गयी है
# केवल आरोप प्रत्यारोप की राजनीति पर लड़ रहा विपक्ष चुनाव : ढुलू महतो
धनबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान में देश के लिए अपने मत का इस्तेमाल करें। धर्म – जाती के भेद – भाव से ऊपर उठकर जो व्यक्ति राष्ट्र निर्माण के लिए 24 घंटे काम कर रहा। उसके लिए आप अपने मत का प्रयोग करें। उक्त बातें धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत लोगों को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है इन भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध माननीय मोदी जी ने ठाना है कि हर भ्रष्टाचारी को जेल भेजना है। हम सब को उनके इस मुहिम में साथ देना है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है। उनके पास केवल तथ्य विहीन आरोप-प्रत्यारोप लगाने के अलावे कोई काम नहीं बचा है।
धनबाद के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बैठक में शामिल होकर ढुलू महतो ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को मौका देती है। हमारी पार्टी में जो योग्य हैं उसे पार्टी मौका देती है। विपक्ष की तरह नही की पहले पिता फिर बेटे और बाद में उनके बेटे को ताजपोशी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विपक्ष यह भी नहीं बता पा रही कि चुनाव जीतकर उन्होंने आमजनों के लिए क्या किया। न ही यह बता पा रही कि आगे क्या कर पाएंगे। बैठक में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ढुलू महतो को जिताने और मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका रंजन, सामाजिक संपर्क अभियान के लोकसभा प्रभारी मानस प्रसुन्न समेत गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सोमवार को ढुलू महतो धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में अपने जन सम्पर्क के दौरान मतदाताओं से मिलकर भाजपा द्वारा सबों के हित के लिए किये जा रहे कार्य को गिनाया।
ग्रामीण महिलाएं हों अथवा बुजुर्ग, गरीब, किसान हर किसी को जन कल्याणकारी योजनाओं से अक्षादित किया है।  सभी योजनाओं के बारे में बताने के साथ ही लोकसभा चुनाव में सब के विकास से राष्ट्र निर्माण के संकल्प सिद्धि हेतु लोकसभा मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया ।
अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रतयाशी ढुलू महतो ने धनबाद के बोकारो बार एसोसिएशन में अधिकवक्ताओं से मिले उसके बाद समर्पण दिवस बरवड्डा स्थित निरंकारी भवन पहुंच का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने दिनभर में जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत बलियापुर पूर्वी के दर्जनों स्थानों का दौरा किया। इस दौरान महिलाओं, बुजर्गो आम जनों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ढुलू महतो के साथ कई लोग उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से जनसमर्थन मांगा।
Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.