www.indiasvoice.com

धनबाद के लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने किया नामांकन 

0

 

धनबाद के लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने किया नामांकन

 

# नामांकन के बाद गोल्फ ग्राउंड में किया जनसभा का आयोजन, आयोजन में मुख्यमंत्री सहित कैदी गजनेताहुए शामिल

धनबाद। धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान अनुपमा सिंह के साथ कांग्रेस के बेरमो विधायक और उनके पति अनूप सिंह झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद रोड शो का आयोजन किया गया। अनुपमा सिंह अपने समर्थकों के साथ धनबाद गोल्फ ग्राउंड में एक जनसभा को सम्बोधित की। अनुमपा सिंह की जनसभा में झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, आलमगीर आलम और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद रहे। बता दें कि धनबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर अनुपमा सिंह के नाम की घोषणा के बाद पार्टी के अंदर विरोध के स्वर सुनाई देने लगे थे। धनबाद लोकसभा चुनाव में अनुपमा सिंह के सामने भाजपा के ढुल्लू महतो की चुनौती है। धनबाद के इस चुनावी संग्राम में भाजपा और कांग्रेस का आमने सामने  का मुकाबला होगा ।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.