www.indiasvoice.com

झरिया के युवाओं ने लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ किया प्रदर्शन

0

झरिया. झरिया में पिछले 2 सप्ताह से चरमराई बिजली व्यवस्था के खिलाफ आज यूथ कंसेप्ट के बैनर तले युवाओं ने विद्युत प्रमंडल कार्यालय झरिया के समक्ष बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान झरिया विधायक,धनबाद के सांसद और झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए अखलाक अहमद ने कहा कि झरिया के कोयला से पूरा देश रोशन हो रहा है,लेकिन झरिया अंधेरे में है। उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। अगर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपा गया।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.