www.indiasvoice.com

भूमिगत खादान से ही कंपनी का विकास संभव:रामधारी

0

धनबाद: गुरुवार को संघ कार्यालय विश्वकर्मा भवन के त्रैयंवक राब जुमडे सभागार में ध.को.क.संघ की क्षेत्रीय बोर्ड सदस्य सलाहकार समिति, कल्याण समिति एवं सुरक्षा समिति सदस्यों की बैठक संघ के अध्यक्ष उमेश सिंह की अध्यक्षता एवं संचालन संघ के महामंत्री रामधारी ने की।बैठक का शुभारंभ भगवान विशवकर्मा, ठेगडी़जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी मंचस्थ पदाधिकारियों का परिचय, श्रमिक गीत के साथ आरंभ हुई।बैठक में विशेष रूप से जेबीसीसीआई सदस्य कोल इण्डिया, एबीकेएमएस के उपाध्यक्ष सह आईआर इंचार्ज बीसीसीएल एवं कार्यसमिति सदस्य ध.को.क.संघ के समस्त पदाधिकारी-प्रभारी के साथ-साथ बीसीसीएल स्तरीय सलाहकार-कल्याण-सुरक्षा समिति सदस्यों की उपस्थिती हुई। संघ के महामंत्री सह सुरक्षा समिति सदस्य कोल इण्डिया रामधारी ने बैठक को संवोधित करते हुये कहा कि आज की बर्तमान परिपेक्ष्य में कोल प्रवंधन का एक तरफा निर्णय नहीं चलेगी, बी.सी.सी.एल.उत्पादन एवं उत्पादक्ता के आधार पर कोल इण्डिया में अपनी पहचान बनाये हुये है। जमींन के आभाव में ओ.सी.पी.खादानें बन्द होते जा रही है जबकि भुमिगत बन्द खदानों में कोकिंग कोल का भण्डार है। उन्होंने कहा कि उत्खनन परियोजना के बजाय भूमिगत खदानों से ही कंपनी का विकास संभव है बी.सी.सी.एल. के अधिकांश खदानों को षड्यंत्र के तहत प्रबंधन द्वारा संसाधनों की मद आर्थिक अपेक्षा की वजह से पूर्व में ज्यादातर भूमिगत खदानें बंद कर चुकी है और शेष बचे खदानों को के अस्तित्व को समाप्त करने पर योजना के तहत साजिश चल रही है। उन्होंने संगठन की सदस्यता बढ़ाने पर जोर देते हुय कहा कि सदस्यता ही संगठन का रीढ़ है।बैठक को के.पी.गुप्ता जे.बी .सी.सी.आई सदस्य कोल इण्डिया, अखिल भारतीय मजदूर संघ के अयोध्या मिश्रा,उपाध्यक्ष सह आई आर इंचार्य बीसीसीएल, प्रेम शंकर मंडल कार्यसमिति सदस्य ने भी संबोधित किया।बैठक में उमेश कुमार सिंह, गंगासागर राय, रामरतन सिंह, बीरभद्र सिंह, सुभाष माली, जवाहरलाल सिंह, महेन्द्रनाथ राम, मुरारी ताॅंती, रामकृष्ण यादव, अरिंजय श्रीवास्तव, इन्द्र कुमार कष्यप, उत्तम कुमार पान्डेय, मंतोस तिवारी, भौंमिक महतो, अरविन्द कुमार, राजेन्द्र सिंह, बिनोद कुमार प्रजापति, प्रकाश वाउरी, सुमन्त कुमार सिंह, एस.के. मिश्रा, अर्जुन कुमार सिंह, भोलानाथ यादव के साथ-साथ समस्त क्षेत्र के क्षेत्रीय सलाहकार समिति, कल्याण समिति एवं क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्यों की सहभागिता हुई।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.