www.indiasvoice.com

विश्व ब्राह्मण दिवस पर भागवत उद्यापन संपन्न

0

तोपचांची: विश्व ब्राह्मण दिवस पर गुरुवार को तोपचांची थानांतर्गत कोटालडीह ग्राम निवासी स्व.देवकी नंदन तिवारी की धर्मपत्नी भवानी देवी के द्वारा अपने आवास में भागवत उद्यापन सम्पन्न कराया गया. इस अवसर पर आचार्य विद्वान पंडित रवि तिवारी अपने सहयोगी पंडितों के साथ मंगलाचरण एवं स्वस्तीवाचन कर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना वैदिक रीति-रिवाज से किये। सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा भगवान श्रीकृष्ण के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत गीता में कहा गया है कि’चतुर्वर्णा मया श्रृष्टा गुणकर्म विभागस ‘ अर्थात श्री भगवान ने कहा चार वर्णों को मैने उनके गुणों के हिसाब से बनाया,इसलिए ब्राह्मण कोई जाति नहीं रीति-रिवाज है,वेद पूराण है,आचार विचार है,संस्कार है. मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज एवं सम्पूर्ण विप्र समाज के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सुरेश चन्द्र तिवारी, आर्ष परिषद कतरास ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी,सम्पूर्ण विप्र समाज एवं भारतीय अटल सेना गैर राजनीतिक पार्टी के नेता बलराम उपाध्याय, सूर्य नारायण तिवारी,द्वारिका प्रसाद तिवारी, लखनलाल तिवारी, सुनील चन्द्र तिवारी,शम्भूनाथ चौबे, सम्पूर्ण विप्र समाज के जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी, रघुनन्दन तिवारी,प्रेम कुमार तिवारी, त्रिवेणी तिवारी,राजीव रंजन द्विवेदी,देवनाथ चौबे,विश्व नाथ दूबे,संजय कुमार तिवारी,यदुनन्दन तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.