www.indiasvoice.com

झारखंड में अमरेंद्र सिंह को मिली श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की कमान

0

धनबाद : कोयलांचल के युवा नेता अमरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू को झारखंड में श्री राजपूत करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राजधानी रांची के विधानसभा कम्युनिटी हॉल में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन हुआ। जिसमें रविवार को झारखण्ड में प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू को सौंपा गया। श्री सिंह धनबाद शहर के धनसार स्थित अनुग्रह नगर निवासी हैं। वह धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह के रिश्ते में भतीजा हैं। श्री सिंह का धनबाद के कई कोलियरी तथा आउटसोर्सिंग में मजदूरों के बीच अच्छी पहचान है। वह धनबाद नगर निगम में निवर्तमान वार्ड पार्षद रह चुके हैं। ऐसे में उनकी पहचान सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी बनी हुई है। वह धनबाद में युवा बेरोजगार मंच के बैनर तले मजदूरों और बेरोजगारों को न्याय व हक़ दिलाने के लिए विगत कई वर्षों से संघर्षरत है।

रांची में आयोजित श्री राजपूत करणी सेना के अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने उनको जिम्मेवारी सौंपी।उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी जताते हुए बताया कि झारखंड में श्री राजपूत करणी सेना को मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य के सभी जिलों में कमेटी बनाई जाएगी। जिसमें समाज के प्रति जागरूक और जिम्मेवार लोगों को शामिल किया जाएगा। ताकि झारखंड राज्य में श्री राजपूत करणी सेना को एक अलग पहचान दिलाया जा सके। इसके अलावा समाज के गरीब, असहाय, दबे-कुचले लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संगठन लगातार प्रयासरत रहेगा।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.