www.indiasvoice.com

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न

0

धनबाद: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को इंडस्ट्री चेंबर ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन जोड़ा फाटक रोड के सभागार में संपन्न हुई।इस बैठक में अगले साल होने वाले संसदीय और विधान सभा चुनावों में दल को सफलता पाने के लिए विभिन्न रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश स्तरीय और स्थानीय पदाधिकारियों ने अपनी बातें रखीं।

कार्यक्रम में धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ,अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री साबीरअली (पूर्व राज्यसभा सदस्य) राष्ट्रीय मंत्री प्रो. मिसफिका हसन,विधायक राज सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह, हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रिजवान खान मुख्य रूप से उपस्थित हुए।इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के मंत्री बबलू फरीदी, भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नौशाद खान, जिला उपाध्यक्ष मो.जलाल अंसारी और महामंत्री गजनफर खान की सरहानीय भूमिका रही।

 

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.