www.indiasvoice.com

ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो के समर्थन में किया जनसंपर्क 

0

रामगढ़: बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा बनाए गए रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के स्टार प्रचारक,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने रामगढ़ विधानसभा के गोला, चितरपुर रामगढ़, अरगड्डा चौहान मोहल्ला सहित कोलियरी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो के समर्थन में जनसंपर्क और चुनावी सभा किया एवं अरगड्डा चुनाव कार्यालय में सभा को संबोधित किया गया। मौके पर बेरमो विधायक अनूप सिंह एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में जनसंपर्क अभियान के क्रम में कहा कि 3 वर्षों में विधायक ममता देवी ने क्षेत्र के जनता के हित में संघर्ष करते हुए अपने छोटे से कार्यकाल में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंदर उल्लेखनीय कार्य किए हैं रामगढ़ की जनता ने भारी जनादेश के साथ ममता देवी को विधायक बनाया था पर भाजपा और आजसू ने संयुक्त रूप से एक साजिश रचकर गवाहों को प्रभावित करते हुए झूठा केस में फंसाने का काम किया है,वहां की जनता भाजपा आजसू की चाल,चेहरा चरित्र को समझ चुकी है और चुनाव में उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी, रामगढ़ में आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी ने प्रतिनिधित्व किया,मंत्री भी रहे इसके बावजूद क्षेत्र का विकास करने में विफल रहे और वहां के लोगों को ठगने का काम किया,आगे श्री सिंह ने कहा कि लोकहित और समाज कल्याण के लिए कांग्रेस पार्टी का प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा उन्होंने लोगों से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतों को समर्थन,साथ और आशीर्वाद देते हुए भारी मतों से सुनिश्चित जीत दिलाने का आह्वान किया,आगे उन्होंने कहां की रामगढ़ के अंदर ये जनआक्रोश,दमन और शोषण के खिलाफ है, जनता पुण: इस शोषण,दमन के खिलाफ वोटों से अपना जवाब देगी।आगे उन्होंने कहा कि रामगढ़ क्षेत्र के लोग जो रामगढ़ में भाजपा आजसू के 15 सालों के शासन काल के गुंडाराज से पीड़ित रहे हैं,वैसे सभी लोगों का अपार समर्थन,साथ और सहानुभूति महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो के साथ है,वहां की जनता लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा आजसू को मुंहतोड़ जवाब देगी और रामगढ़ के उपचुनाव में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।मौके पर बेरमो विधायक अनूप सिंह झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत सीपी संतन राहुल महतो जहीर अंसारी प्रभाकर नोनिया सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.