www.indiasvoice.com

कांग्रेस का हाथ जोड़ो- बूथ जोड़ो अभियान को गति देने के लिए सघन दौरा

0

धनबाद: गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे के निर्देशानुसार,संगठन सशक्तिकरण व मजबूती को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में वासेपुर, पांडरपाला में हाथ जोड़ो-बूथ जोड़ो अभियान को गति देते हुए बूथ स्तरीय सघन दौरा किया गया।मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन सशक्तिकरण व संगठनात्मक मजबूती को लेकर कांग्रेस पार्टी जिला के सभी क्षेत्रों में निरंतर हाथ जोड़ो-बूथ जोड़ो अभियान चलाकर संगठन को धारदार व सशक्त बनाते हुए पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम कर रही है,इसी कड़ी में गुरुवार को वासेपुर पांडरपाला में हाथ जोड़ो -बूथ जोड़ों अभियान के तहत बूथ स्तरीय दौरा किया गया और पांडरपाला दास टोला के बालिका मध्य विधालय में बुथ संख्या-58,59,60,61से होते हुए ऊर्दु मध्य विधालय बुथ संख्या-69,70 होते हुए भारत चौक में बुथ संख्या-50,51,52,53,54 में हाथ जोड़ो-बूथ जोड़ो अभियान चलाया गया और इसी क्रम में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली आगे संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संगठन के मजबूती एवं पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने को लेकर सभी प्रखंडों एवं नगरों में बूथ स्तरीय अभियान चलाई जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी ने जिला के सभी प्रखंडों-नगरों के हर बूथ में हाथ जोडो-बूथ जोडो अभियान चलाकर पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हुए संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर पार्टी को धारदार,सशक्त और मजबूत का संकल्प लिया है।मौके पर शब्बीर अली,तबरेज खान,मो.तौसीफ राजा,मुन्ना अंसारी,राजा खान,फरमान खान,क्यूम खान,बाबू खान,शमीम खान,अफरोज कुरैशी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.