www.indiasvoice.com

आजसू पार्टी महिला मोर्चा का शंखनाद

0

तोपचांची: रविवार को आजसू पार्टी धनबाद जिला महिला मोर्चा के तत्वाधान में महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद महतो एवं संचालन प्रखंड सचिव राम चन्द्र ठाकुर ने किया। जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं और महिला अधिकारों को लेकर शंखनाद किया। महिला सम्मेलन का नेतृत्व महिला जिला अध्यक्षा गीता देवी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव संतोष कुमार महतो ने कहा कि आधी आबादी को पूरी आजादी मिलनी चाहिए। महिला शक्ति किसी से कम नहीं है और यदि समाज का सर्वांगीण विकास करना है तो महिलाओं को निश्चित तौर पर आगे आना चाहिए। आज हर क्षेत्र में नारी शक्ति अपना डंका बजा रही है तथा आजसू पार्टी भी सदैव नारी सशक्तिकरण की समर्थक रही है।महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि गिरिधारी महतो ने जोर देकर कहा कि महिलाओं के हर संघर्ष में बढ़ चढ़ कर साथ देना ही हमारा उद्देश्य है ताकि महिलाओं से जुड़ी हुई किसी भी समस्या का त्वरित समाधान निकल सके।सम्मेलन को संबोधित करते हुए गीता देवी ने कहां की आजसू पार्टी के साथ जुड़कर महिलाओं के हक और अधिकार की लड़ाई लड़नी है तथा हर स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाना ही हमारा लक्ष्य है।

प्रखंड अध्यक्ष रूदनी देवी, एवं प्रखंड सचिव आशा देवी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता गण झारखंड आंदोलनकारी भवानी महतो, आजसू पार्टी जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमेश,जिला उपाध्यक्ष महबूब आलम, जिला सोशल मीडिया प्रभारी योगेश महतो, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद महतो,सचिव राम चंद्र ठाकुर, प्रवक्ता जुनैद आलम कमल महतो, इबरार अंसारी शामिल थे।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.