www.indiasvoice.com

झारखंड मुक्ति मोर्चा का 51 वां स्थापना दिवस भव्य एवं पारंपरिक तरीके से मना

0

धनबाद: शनिवार को ऐतिहासिक गोल्फ ग्राउंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा का 51 वां स्थापना दिवस समारोह बहुत ही भव्य और परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ। स्थापना दिवस में दिशोमे गुरु शिबू सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंच से संबोधित किया। ग्राउंड में जेएमएम कार्यक्रम का ढोल नगाड़े एवं परंपरागत परिधानों हाथों में तीर धनुष लिए और झारखंड मुक्ति मोर्चा का झंडा हाथों में लिए झारखंडी सांस्कृतिक नृत्य करते हुए और जोहार झारखंड के नारे लगाते हुए हर क्षेत्र के अलग-अलग झारखंड मुक्ति मोर्चा के पुरुष एवं महिला एवं बच्चे उत्साहित होकर जुलूस की शक्ल में एकत्रित होते गए। टुंडी से मथुरा महतो के नेतृत्व में, बाघमारा से रतीलाल टूडू, गोधर से आकाश रवानी, धैया से समीर मंडल,अजय रवानी, सिंदरी से सुखलाल छाताटांड से अब्बू तारीक, मंटू, सिकंदर एवं नईम के मनइटांड़ से मदन महतो राजेश तूरी, कार्तिक महतो,सिंदरी से एजाज अहमद धरणीधर मंडल मनु आलम, गोविंदपुर से अपूर्वा सरकार चास नाला से संतोष महतो के झरिया से फिरदोस जाहिद ,भूली से सुधीर महतो धनबाद से रतिलाल टुडू और रमेश टुडू के,बरवा अड्डा से पैगाम अली निरसा से अशोक मंडल और गुलाम कुरेशी,अमित महतो हराधन मंडल,बाघमारा से अजमेर अंसारी , सिंदरी से रामू मंडल,बरवा अड्डा से फूलचंद मंडल टुंडी से फूलचंद किस्कू के नेतृत्व में अलग अलग जुलूस गोल्फ ग्राउंड में बने स्थापना दिवस के विशाल पंडाल में प्रवेश किया। जहां लगातार केंद्रीय सदस्य एवं मीडिया पैनललिस्ट डॉ. नीलम मिश्रा ने मंच से सभी जुलूस और पंडाल में उपस्थित हुए सभी लोगों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान मंच से कार्यकर्ताओं का बीच हौसला अफजाई के लिए डॉक्टर नीलम मिश्रा ने “नेता वह नहीं जिसका नेत्र अच्छा होता है नेता वह अच्छा होता है जिसका नेतृत्व अच्छा होता है”जैसे अनेक शेरो शायरी जारी रख स्थापना दिवस के समा को बांधे रखा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के 51 वें वर्षगांठ पर मंच से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिन में भी पहली बार हुए इस के स्थापना दिवस के कार्यक्रम कार्यक्रम भारी संख्या में उपस्थित होकर एकजुट हो कर एकता को दिखाया है।संयोजक मंडली के विनोद पांडे, धरणीधर मंडल, पवन महतो,सुखलाल मरांडी, अशोक मंडल लक्ष्मी मुर्मू रमेश टुडू बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल एवं अन्य ने भी मंच से संबोधित कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को प्रकाश किया। मंच पर राज्यसभा सांसद महुआ मांजी, गिरिडीह से विधायक सुदीप सोनू,जोगेंद्र महतो केंद्रिय सदस्य कंसारी मंडल, उपस्थित थे। मंच पर संजय पंडित ने झारखंडी गीत प्रस्तुत किया। 3:15 दोपहर दिशोम गुरु शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन का मंच पर आगमन हुआ। मंच से मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने लोगों को संबोधित करते हुए की कहा की विभिन्न विकाशकार्य एवं योजनाये राज्य में लागु हैं जिसका लाभ झारखंड की जनता ले रही है जिसके कारण में राज्य सरकार के प्रति झारखंड लोगों का विश्वास बढ़ा है। कोविडकाल में भूख से मौत की एक भी खबर अखबारों एवं न्यूज़ चैनलों में नहीं आई राज्य सरकार द्वारा आपातकालीन योजनाओं के तहत हर ज़िले में भोजन वितरित किया गया तथा भटके हुए लोगों को गांव-गांव उनके घर तक पहुंचाया गया बेहतर प्रबंधन के साथ मुश्किल समय को टाला राज्य में महामारी से लड़कर राज्य सरकार ने जीतने का काम किया है अब सामान्य स्थिति आने पर अनेक इनकेन प्रकरण साजिश रच कर राज्य सरकार को परेशान किया जा रहा है मूलवासी आदिवासी हित की नियोजन नीति को पारित की बात करने पर असंवैधानिक बता रहे हैं झारखंड के विकास कार्यों से केंद्र के पेट में दर्द हो रहा है वह आश्चर्यचकित रह गए जब झारखंड के रोज पूरे देश में मजदूरों के रूप में सबसे अधिक कार्य कर रहे हैं यह चिंता का विषय है। केंद्र सरकार चाहती है कि मूलवासी आदिवासी लोग सत्ता में ना रहे।अभी केंद्र सरकार के शासन में महंगाई में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है जिससे जनता परेशान है। झारखंड राज्य सरकार ने 20,000 राशन कार्ड बनवाया केंद्र सरकार से एफसीआई के चावल मांगने पर ना कह दिया गया तो हमारी राज्य सरकार ने बाजार मूल्य पर चावल खरीद कर गरीब जरूरतमंदों को वितरित किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार आने के बाद वृद्धों को पेंशन दिया जा रहा है विकलांगों को पेंशन दिया जा रहा है महिलाओं के लिए फूलों झानो योजना और सबसे अजीब बात की पूर्व सरकार की 1कड़ोड लंबित आवेदनों का हल राज्य सरकार निकाल रही है। बूढ़ा पहाड़ के गांव में में 40 साल से कोई विकास कार्य नहीं हुआ था यहीं पर शहीद स्कूल नीलांबर और पितांबर का जन्म हुआ था। इस क्षेत्र को झारखंड सरकार ने विकास कार्य से जोड़ा है। अभी क्षेत्र के लोग राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ कर लाभान्वित हो रहे हैं यहां कोई आता जाता नहीं था अब लोग वहां पहुंचे रहे हैं और वहां के लोग झारखंड में घूम रहे हैं। झारखंड की वर्तमान सरकार द्वारा योजनाओं की जानकारी ली जा रही है बीते 20 सालों में कोई भी विकास सरकार झारखंड राज्य में नहीं हुआ है 100 सालों से खनिज संपदा धनबाद से निकाला जा रहा है लेकिन धनबाद का विकास कार्य ठप है। केंद्र से 1036 करोड रुपए राज्य सरकार ने मांगे लेकिन नहीं थोड़े-थोड़े पैसे टुकड़े में मिलते हैं। अगर यह पैसे एक साथ मिल जाए तो झारखंड राज्य का समग्र विकास तय है। गुरुजी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए कम ब्याज पर 15 लाख रुपए दिए जा रहे हैं राज की लड़कियों को ट्रैफिकिंग से रोकने के लिए राज में ही रोजगार के सृजन किए जा रहे। आपके द्वार कार्यक्रम, हर कार्यालयों में अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा पंचायत प्रखंडों का कार्य होने लगा सभी राज्य योजनाओं का की जानकारी एवं लाभ देने के लिए हर विभाग सक्रिय हैं ।इतने विकाश कार्य करने के बाद अब इस सरकार को कोई उखाड़ नहीं सकता। झारखंड शहीदों के संघर्ष और बलिदान संघर्ष के बदौलत मूलवासी लोगों की झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लड़कर झारखंड राज्य लिया है मुख्यमंत्री ने विश्व गुरु शिबू सोरेन विनोद बिहारी महतो और शक्ति नाथ महतो के संघर्षों को याद किया और कहा संघर्ष करके सन 2000 में झारखंड राज्य लिया था और लड़कर 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लेंगे और इसका लाभ और सुविधा मूलवासी एवं झारखंड वासी को अवश्य मिलेगाआने वाले समय में हमारी सरकार जल ज़गल ज़मीन की सुरक्षा के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य करेगी। केंद्र सरकार द्वारा सरकारी संस्थानों संस्थानों जैसे रेलवे एवं अन्य विभागों में निजी करण बढ़ रही है यह एक चिंता का विषय है जिससे बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। झारखंड मुक्ति मोर्चा का हाथ मजबूत करें, विश्वास करे। झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड राज्य का समग्र विकास करेगा। दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने कहा इस बात पर ज्यादा ध्यान है कि हमारा खेती कैसे विकसित होगा इस पर जोर लगाने की जरूरत है। पेड़ों को बचाने का कार्य करना होगा और सबसे अहम जरूरी बच्चों की पढ़ाई है उन्हें यथासंभव पढ़ाएं और झारखण्ड राज्य के भविष्य को मज़बूत और सक्तिशाली करें। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा इस दिशा में सब के साथ है। मंच पर दूसरे राजनीतिक पार्टी से आए सोमनाथ मरांडी, प्रकाश नोनिया सुकेश मुखर्जी जय मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता ग्रहण किया। मंच पर संयोजक मंडली ने दिशोंम गुरु शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन को विशाल फूल माला, पुष्पगुच्छ और तीर धनुष भेंट किया।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.