www.indiasvoice.com

जोनल स्तरीय खेल महोत्सव के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम

0

जोनल स्तरीय खेल महोत्सव के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम

धनबाद:डीएवी कोयला नगर में तीन दिवसीय डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन की सभी प्रतियोगिताओं का सफल समापन हुआ। जोनल स्तरीय आयोजित खेल महोत्सव के दूसरे दिन टेबल टेनिस के बालिका वर्ग में बीएनएस गिरिडीह और डीएवी बिष्टुपुर के बीच फाइनल मैच खेला गया।

डीएवी बिष्टुपुर ने बीएनएस गिरिडीह को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। टेबल टेनिस के बालक वर्ग में बीएनएस गिरिडीह ने डीएवी हजारीबाग को पराजित कर विजेता का गौरव हासिल किया। रेसलिंग के बालक वर्ग के अंडर 55 केजी जीआर प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल फाइनल राउंड डीएवी रजरप्पा के अनुभव कुमार और डीएवी कांके के अमन कुमार के बीच खेला गया जिसमें अमन कुमार विजेता रहे। वहीं दूसरे सेमीफाइनल राउंड में डीएवी जामताड़ा के श्रीकांत डीएवी भरेचनगर के स्वप्न राय को पराजित कर विजेता बने।

प्रतियोगिता का फाइनल राउंड डीएवी कांके के अमन कुमार और डीएवी जामताड़ा के श्रीकांत के बीच खेला जाएगा। रेसलिंग के बालक वर्ग के अंडर 57 केजी फ्रीस्टाइल के पहले सेमीफाइनल राउंड में डीएवी टोपा के दिलशेक रजा ने डीएवी कपिलदेव के रोशन कुमार को हराया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल राउंड डीएवी कांके के अभिनीत कुमार और डीएवी सेक्टर 4 बोकारो के विशाल राज के बीच खेला गया जिसके विजेता डीएवी कांके के अभिनीत कुमार रहे।गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड डीएवी टोपा के दिलसेक रजा और डीएवी कांके के अभिनीत कुमार के बीच कल खेला जाएगा।फ्रीस्टाइल अंडर 53 केजी के बालिका वर्ग में पहला सेमीफाइनल राउंड डीएवी भरेचनगर की हिमानी अग्रवाल और डीएवी कोयला नगर की शारदा कुमारी के बीच खेला गया जिसकी विजेता डीएवी कोयला नगर की शारदा कुमारी रही। वही दूसरा सेमीफाइनल राउंड डीएवी मुनिडीह की स्वाति कुमारी और डीएवी कपिलदेव की आद्या के बीच खेला गया जिसकी विजेता डीएवी मुनिडीह की स्वाति कुमारी रही।इस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड डीएवी कोयला नगर की शारदा कुमारी और डीएवी मुनिडीह की स्वाति कुमारी के बीच कल खेला जाएगा। अंडर 55 केजी फ्रीस्टाइल के बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल राउंड में डीएवी हेहल की दीया ने डीएवी रजरप्पा की मोहिनी दास को हराया।वही दूसरे राउंड का खेल डीएवी कोयला नगर की सृष्टि रॉय तथा डीएवी कांके की एंजेल के बीच खेला गया। जिसकी विजेता डीएवी कोयलानगर की सृष्टि रॉय रही।इस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड कल खेला जाएगा। बॉक्सिंग के बालिका वर्ग के अंडर 45 केजी में डीएवी ललपनिया की उर्मिला कुमारी स्वर्ण पदक विजेता रही, तो वही तेनुघाट की स्वाति राज ने रजत पदक और हजारीबाग की सोनम कुमारी ने कांस्य पदक जीता। इसी प्रतियोगिता के अंडर 48 केजी के वर्ग में डीएवी कुसुंडा की सोनम खातून स्वर्ण पदक, डीएवी हजारीबाग की रोशनी नायक रजत पदक तथा डीएवी बोकारो की दीपा कुमारी व मानसी संयुक्त रूप से कांस्य पदक विजेता रही।अंडर 51केजी में डीएवी कुसुंडा की अपर्णा कुमारी ने स्वर्ण पदक , डीएवी बिष्टुपुर सुष्मिता ने रजत पदक और डीएवी रांची की पलक कुमारी और नैना ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। रोलर स्केटिंग बालिका वर्ग के 300 मीटर की प्रतियोगिता में डीएवी उरीमारी की ममता कुमारी पहले स्थान पर रही।वहीं डीएवी बिष्टुपुर की आदरीया आनंद दूसरे और डीएवी लोदना की रितिका दास तीसरे स्थान पर रही। स्क्वायड प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 300 मीटर प्रतियोगिता में डीएवी उरीमारी के सचिन कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। डीएवी बोकारो सेक्टर 4 के स्वयं कुमार ने रजत पदक तथा बीएनएस डीएवी गिरिडीह के आदित्य कुमार ने कांस्य पदक जीता।300 मीटर के इनलाइन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में डीएवी उरीमारी की शबनम स्वर्ण पदक विजेता रहीं। वही बीएनएस गिरीडीह की सादगी रजत पदक तथा डीएवी कुसुंडा की अंशिका कांस्य पदक विजेता रहीं। इनलाइन प्रतियोगिता के बालक वर्ग के 300 मीटर प्रतियोगिता में डीएवी कोयला नगर के नितिन कौशिक स्वर्ण पदक विजेता रहें तथा डीएवी डाल्टनगंज के शिवम सिंह रजत पदक तथा डीएवी बरकाखाना के एमडी साहिल कांस्य पदक विजेता रहे। 500 मीटर के स्क्वायड प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में डीएवी बिष्टुपुर की आदरिया आनंद ने स्वर्ण पदक जीता। डीएवी उरीमारी की संजना ने रजत पदक व डीएवी पुंदाग की आकांक्षा कुमारी ने कांस्य पदक जीता।इसी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में डीएवी उरीमारी के सचिन कुमार स्वर्ण पदक विजेता रहे। वही डीएवी डाल्टनगंज के अर्जुन राज रजत पदक तथा डीएवी बीएनएस गिरिडीह के आदित्य कुमार कांस्य पदक विजेता रहे।इनलाइन 500 मीटर प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में डीएवी हजारीबाग की राजलक्ष्मी स्वर्ण पदक विजेता रही। वहीं बीएनएस गिरिडीह की सादगी रजत पदक तथा डीएवी कोयला नगर की रिया कांस्य पदक विजेता रही। इसी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में डीएवी उरीमारी के वंश कुमार स्वर्ण पदक विजेता रहे। डीएवी बरकाकाना के अभिनव कुमार रजत पदक तथा डीएवी डाल्टनगंज के दीप कश्यप कांस्य पदक विजेता रहे। इस खेल महोत्सव के दूसरे दिन की समाप्ति तक जूडो प्रतियोगिता के अंडर 44 केजी के बालिका वर्ग में डीएवी कोयला नगर की अनुष्का को स्वर्ण पदक जीतने का गौरव प्राप्त हुआ। डीएवी लालपनिया की रिया कुमारी ने रजत पदक व डीएवी हजारीबाग की नेहा कुमारी तथा डीएवी सिंदरी की वर्षा कुमारी ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। अंडर 40 केजी जूडो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में डीएवी कुसुंडा की पूजा कुमारी स्वर्ण पदक, डीएवी पुंदाग की मानसी सिंह रजत पदक तथा डीएवी आरा कुजू की राधिका कुमारी कांस्य पदक विजेता रहीं। इसी प्रतियोगिता के अंडर 36 केजी के बालिका वर्ग में डीएवी आरा की यशोदा कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। डीएवी कुसुंडा की खुशबू रजत पदक तथा डीएवी पुनदाग की मनीषा कुमारी व डीएवी हजारीबाग की श्रेया कुमारी ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। इसी प्रतियोगिता के 60 केजी के बालक वर्ग में डीएवी लालपनिया के आदर्श कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वही डीएवी दुगधा के अभिषेक कुमार ने रजत पदक तथा डीएवी उरीमारी के यस तथा डीएवी अग्रसेन के अजीत सिंह ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता।मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ खेल शिक्षक एस के पटनायक, सुखदेव सिंह, मनीष कुमार सिंह, सुदीप चक्रवर्ती, शरद कुमार श्रीवास्तव, आरके श्रीवास्तव,सोमू सिन्हा,सचिन कर्मकार पवन पांडे, अनिल कुमार, ब्रोतिन, काहिली, मुकेश तिवारी, पवन कुमार तिवारी, अरूप चक्रवर्ती, बीके सिंह, मनीष कुमार तथा झारखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए खेल शिक्षक ऑफिशियलआदि मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.