धनबाद.कुड़मी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने हेतु मंगलवार को टोटेमिक कुरमी /कुड़मी विकास मोर्चा के बैनर तले गिरिधारी महतो के नेतृत्व मेंएक दिवसीय बैठक गाँधी सेवा सदन के सभागार में हुई.अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार एवं संचालन नरेश महतो ने किया.सभी वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि यदि केन्द्र सरकार शीतकालीन सत्र में कुड़मी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल नहीं करती है तो पूरा कुड़मी समाज अपने हक़ अधिकार को लेकर दिल्ली कूच करने के लिए बाध्य हो जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, प्रधान महासचिव रामपदो महतो, केन्द्रीय महासचिव गिरिधारी महतो, वरीय उपाध्यक्ष महेन्द्र महतो, केन्द्रीय उपाध्यक्ष अशोक महतो, भागवत महतो, केन्द्रीय सचिव महिला मोर्चा रूदनी देवी, प्रतिभा देवी केन्द्रीय उपाध्यक्ष, केन्द्रीय सचिव युवा मोर्चा राजु महतो, संजय महतो जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, केन्द्रीय सदस्य सुबल महतो, राम प्रसाद महतो, सुगीया देवी सुमित्रा देवी, नरेश महतो, रनुलाल महतो, रमेश महतो, शक्ति महतो, विनोद महतो अमर महतो, राकेश महतो व अन्य सैकड़ों समाज के लोग उपस्थित हुए।
Trending
- जे.जी.जी.एल.सी.सी.ई.2023 प्रतियोगिता परीक्षा को ले धनबाद एसएसपी ने किया ट्रेजरी का औचक निरीक्षण
- जेजीजीएलसीसीई. को कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण परिक्षा संपन्न कराने हेतु धनबाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, तैयारीयां पूरी
- धनबाद पुलिस ने न्यायालय से जुड़े कार्यों को तत्परता से निबटारे का दिया निर्देश
- धनबाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष का किया गया हवन व तर्पण
- विवादित बयान को ले भाजपा के राघवेंद्र सिंह मरवा सहित अन्य तीन नेताओं पर धनबाद थाना में एफआईआर के लिए आवेदन
- धनबाद रेल मंडल ने किया स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन
- टुंडी विधायक मथुरा महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों का किया शिलान्या
- विधानसभा चुनाव को ले इंटर स्टेट बॉर्डर सिलिंग व विधि व्यवस्था संधारण हेतु धनबाद पुलिस ने किया उच्चस्तरीय बैठक
www.indiasvoice.com