www.indiasvoice.com

आकलन परीक्षा के वर्तमान स्वरूप का पारा शिक्षक संघ ने किया बहिष्कार : सुशील पाण्डे

0

धनबाद : सामुदायिक प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार पाण्डेय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है की आहूत जूम बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की आकलन परीक्षा के वर्तमान स्वरूप का बहिष्कार किया जाएगा।उक्त बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विनोद बिहारी महतो एवं संचालन विकास कुमार ने किया बैठक में राज्य प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए अपना अपना विचार को व्यक्त किया।प्रदेश संगठन महामंत्री सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा की जिस प्रकार आपाधापी में विभाग आकलन परीक्षा लेने का निर्णय बनाया है इस स्थिति में राज्य के हजारों शिक्षक आकलन में बैठने से वंचित हो जाएंगे। वही बिहार में वेतनमान देने के पश्चात आकलन उत्तीर्ण शिक्षकों को ग्रेड पे का लाभ दिया गया झारखंड में भी सहायक अध्यापकों के लिए भी यही व्यवस्था लागू कराना सुनिश्चित हो।विदित हो कि बैठक के पूर्व ही सामुदायिक प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद बिहारी महतो द्वारा झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से टेलिफोनिक के माध्यम से बातचीत की गई। जिसमें अध्यक्ष महोदय द्वारा स्पष्ट शब्दों में मंत्री को बताया गया कि झारखंड के शिक्षक बहुत वर्षों से पीड़ित हैं, आपके नेतृत्व में वेतन, मात्र की आकांक्षा रखते हैं। हमारे अध्यक्ष द्वारा यह भी बताया गया की वेतनमान हेतु हम आकलन देने को तैयार हैं लेकिन 10% मानदेय वृद्धि कदापि तैयार नहीं। जिसमें मंत्री महोदय द्वारा सकारात्मक पहल की बात कही गई।दुर्गा पूजा के पश्चात निश्चित रूप से सामुदायिक संघ के प्रदेश प्रतिनिधिमंडल मंत्री के आवास पर जाकर मिलेगा और विस्तृत रूप से सभी प्रकार के समस्याओं को रखेगा। साथ ही पूर्ण विश्वास है कि उक्त समस्याओं का मंत्री महोदय द्वारा समाधान कर दिया जाएगा।मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष विनोद बिहारी महतो, प्रदेश महासचिव विकास कुमार, प्रदेश प्रधान सचिव रविकांत तिवारी, प्रदेश संगठन महामंत्री सुशील कुमार पांडे, प्रदेश प्रवक्ता भागवत तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश कुमार राय उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.