www.indiasvoice.com

कांग्रेस का जिला मुख्यालय, सभी प्रखंडों एवं नगरों में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम सफल बनाने को लेकर बैठक

0

धनबाद:शनिवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व धनबाद जिला 20-सूत्री के उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों एवं नगरों में सफल बनाने को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में दिनांक 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की शुभारंभ की गई,भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम 7 दिसंबर को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई जो 12 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों से 3500 किलोमीटर दूरी तय कर जम्मू कश्मीर में समाप्त होगी कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार जिन प्रदेशों से होकर भारत जोड़ो यात्रा नहीं गुजरेगी वैसे राज्यों के जिलों में बूथ स्तर तक भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित किया गया है,भारत जोड़ो कार्यक्रम को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला के सभी प्रखंड एवं नगरों में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है,इसी कड़ी में कल दिनांक 11 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की शुभारंभ कतरास सूर्य मंदिर से की जा रही है 12 सितंबर को धनबाद नगर में 13 सितंबर को गोविंदपुर प्रखंड में 14 सितंबर को बलियापुर प्रखंड में 15 सितंबर को निरसा प्रखंड में 16 सितंबर को तोपचाॅची प्रखंड में 18 सितंबर को सिंदरी नगर में 19 सितंबर एवं 22 सितंबर को झरिया प्रखंड में एवं 24 सितंबर को धनबाद प्रखंड में भारत जोड़ो कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित किया गया है साथ-साथ लगातार 5 महीना निरंतर जिला के सभी प्रखंड नगर वार्ड एवं पंचायतों में कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित करेगी।
आगे श्री सिंह ने कहा कि देश में आज महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से देश की जनता जूझ रही है, भारत जोड़ो यात्रा इसलिए जरूरी है क्योंकि देश में नकारात्मक की राजनीति की जा रही है और जनता से जुड़े असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का काम की जा रही है,इन ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा नहीं की जा रही है,कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य महंगाई बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना है कांग्रेस पार्टी देश में हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी,देश को जाति और वर्ग में धर्म के नाम पर इतनी नफरत पैदा हो गई है कि अगर इसे समय रहते संभाला नहीं गया तो गृह युद्ध तक होने की संभावना हो सकती है,कांग्रेस पार्टी से सदैव देश हित में लोगों के लिए तत्पर और खड़ी रही है और आगे भी रहेगी कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य देश में प्रेम भाईचारा सद्भावना बना रहे आजादी के इतने साल बाद भी सिर्फ कांग्रेस ही नहीं भारत के करोड़ों लोगों भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत महसूस कर रहे हैं,भारत छोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की एक नई दिशा और दशा तय करेगी और सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के इस ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने कोने से लोगों का अपार समर्थन मिल रही है और लोग जुड़ रहे हैं।
बैठक के क्रम में कांग्रेसजनों ने जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह को धनबाद जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष बनने पर शाल ओर बुके देकर एवं जिला और प्रखंड के सभी बीस-सूत्री सदस्यों को माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया। इस क्रम में जिलाध्यक्ष ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे , प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि उनके प्रयास के कारण झारखंड में बीस-सूत्री का गठन सफल को पाया। आगे उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से जिला में भारत छोड़ो यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा,मदन महतो,शमशेर आलम, मुख्तार खान,योगेंद्र सिंह योगी, नवनीत नीरज, मनोज यादव, जाहिर अंसारी,डीके सिंह,संतोष राय,जितेश सिंह,पप्पू कुमार तिवारी,बबलू दास,इम्तियाज अली,राहुल राज,डीएन यादव, अवधेश पासवान,मधुसूदन मोदक,शहजादा हुसैन,संजय सिंह चौधरी,प्रभाकर नोनीया,जावेद रजा,भोलानाथ सिंह, प्रमोद सिंह, प्रीतम रवानी,मसूद आलम, निवारण महतो,पंकज चौधरी, रमेश राय,संजीव चौहान,अरविंद सैनी,भास्कर झा,सुखदेव हांसदा, अखिलेश चौधरी,अशोक दत्ता,वाईपी दत्ता सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.