www.indiasvoice.com

राष्ट्रीय खेल दिवस पर रोटरी क्लब ने किया किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों को सम्मानित

0

धनबाद। भारत में हर वर्ष 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।भारत में खेलों में जीवन भर की उपलब्धि के लिए मेजर ध्यानचंद सर्वोच्च पुरस्कार है। इस दिन राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार नामित लोगों को राष्ट्रपति प्रदान करते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस पर रोटरी क्लब धनबाद में झारखंड अमाच्यूर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग संघ द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में डीएवी जोन सी के रिजनल डायरेक्टर डॉ.के.सी. श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए.उन्होंने खिलाड़ियों के पराक्रम और मेहनत को सराहा और कहा की इसी तरह खेल में उम्दा प्रदर्शन के साथ अपने क्षेत्र,राज्य और राष्ट्रीय का नाम रोशन करे। झारखंड किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष बी सी ठाकुर ने कहा कि संघ काफी सुचारू रूप से खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम कर रही है। समारोह को डॉ.यू एस प्रसाद, आईडी पासवान (डायरेक्टर ऑफ माइंस रिटायर्ड),अनिल शर्मा रोटरी क्लब धनबाद नॉर्थ,विक्रम प्रसाद यादव समाजसेवी,डॉक्टर शौर्या,डॉक्टर वर्षा मेडिकल कमेटी मौजूद रहे. सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में जूनियर राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक में मानसी कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, रजत पदक में विशेष बाउरी, अंजलि चौधरी, काश्य पदक में स्मार्टी सिंह, तुषार बाउरी और पांचवा स्थान प्राप्त करने वाली खिलाड़ी राजदीप कौर का सम्मान किया गया। वही सीनियर नेशनल में स्वर्ण पदक जीतने वाले रामगढ़ के खिलाड़ी प्रवीण कुमार को डॉक्टर यू एस प्रसाद (राज नर्सिंग होम) द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही झारखंड राज्य स्तरीय पदक विजई देवसंचु रजवार, तृप्ति चंद्रवंशी, आयुष सिंह, कुमार उज्ज्वल एवं अन्य खिलाडियों को भी सम्मानित किया गया। झारखंड किकबॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष एमडी इबरार कुरैशी जो सीनियर नेशनल में झारखंड के कोच के रूप में अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने संघ और खिलाड़ियों को सराहते हुए कहा की हम काफी आगे आए है एक साल में और आने वाले दिनों में हम और भी सफलता हासिल करेंगे। मौके पर संघ के तकनीकी अध्यक्ष राज सांचू रजवार ने बताया की हमने बारीकियों से खेल और खिलाड़ियों के लिए प्लेटफार्म तैयार किया है, और जल्द ही हम कुछ बड़े कार्यक्रम धनबाद में आयोजित करने जा रहे है। झारखंड किकबॉक्सिंग संघ के महासचिव बिपुल ने कहा कि संघ स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ियों को एशियन चैंपियनशिप में खुद स्पॉन्सर करेगा। बिपुल ने यह बताते हुए कहा की जल्द झारखंड किकबॉक्सिंग संघ राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर के बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। मौके पर झारखंड किकबॉक्सिंग संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मोहित विश्वकर्मा, रांची जिला के पदाधिकारी जिसमे सोनू साहू, काजल कुमारी, रामगढ़ से प्रवीण कुमार, सरायकेला से प्रदीप प्रमाणिक, धनबाद से संस्कार तिवारी, आदित्य राज शर्मा, आर्यन महतो, रंजित राय, धनबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.