www.indiasvoice.com

स्त्री हेल्पलाइन नंबर महिलाओं को सशक्त बनाने में कारगर : ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह.

0

धनबाद: रविवार को धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में स्त्री टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया गया। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने स्त्री टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा,सामाजिक न्याय व समरसता के साथ जन कल्याण की एवं कांग्रेस पार्टी जनकल्याण के कार्यों के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण को लेकर सदैव तत्पर रही है। आज सामाजिक न्याय को नकारा जा रहा है। भाजपा की मोदी सरकार समाज को तोड़ने का काम कर रही है। ऐसे स्थिति में महिला राजनीतिक सशक्तिकरण को लेकर आधी आबादी को न्याय व सुरक्षा को लेकर टॉल फ्री नंबर 1800 204 0589 जारी किया गया है। जिससे महिलाएं ज्यादा सशक्त होकर समाज के मुख्यधारा में शामिल हो सकेंगी।

मौके पर सीता राणा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसुजा का महत्वकांक्षी योजना आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 78 वे जयंती अवसर पर स्त्री टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया गया। जिसे हर जिला स्तर पर लॉन्च किया जाना है।
सीता राणा ने कहा कि तीन मुख्य कारणों से टॉल फ्री नंबर महिलाओं को और सशक्त करेगा। जिसकी अवधारणा पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने देखा और उसके प्रतिफल स्वरूप राजनीति में पंचायत और निकायों में महिलाओं की भागीदारी पचास फीसदी भागीदारी है। टॉल फ्री नंबर से महिलाओं को सशक्त बनाने और कांग्रेस से जोड़ने के साथ आधी आबादी को उनका हक दिलाने के लिए न्यायिक सहायता पहुंचाने के साथ स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने में मदद करेगी।
मौके पर देवी झा,गीता सिंह,दुलारी देवी, रिंकू कुमारी, अजमेरी खातून, कुसमी देवी, फातिमा खातून, पूनम कुमारी,उषा यादव,सुनीता सिंह, पूनम देवी,शारदा देवी, सोभा देवी,जिला कार्यालय प्रभारी पप्पु कुमार तिवारी,प्रियव्रत सिंह चौधरी,पंकज चौधरी आदि मौजूद थी।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.