www.indiasvoice.com

भारतीय मजदूर संघ के वरीय पदाधिकारी के निधन से संघ परिवार में शोक की लहर:रामधारी

0

धनबाद। भारतीय मजदूर संघ के औद्योगिक ईकाई अखिल भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह का निधन शुक्रवार 26 अगस्त को सुबह 9 बजे वर्ल्ड हेल्थ हाॅस्पिटल दुर्गापूर में ईलाज के दौरान हो गया। वे पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रहे थे। इनके आकस्मिक निधन से भारतीय मजदूर संघ की परिवारिक संगठन धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ(भा.म.संघ) के समस्त क्षेत्रों में शोक का लहर व्याप्त है।इनके पार्थिव शरीर को दुर्गापूर हाॅस्पिटल से इनके आवास बीसीसीएल के गोविंदपुर एरिया 3 ले जाने के क्रम में संघ कार्यालय विश्वकर्मा भवन पुलिस लाईन धनबाद में ध.को.क.संघ के महामंत्री रामधारी, के.पी.गुप्ता जे.बी.सी.सी.आई. सदस्य कोल इण्डिया, महासंघ के पदाधिकारी अयोध्या मिश्रा, प्रेम शंकर मंडल एवं संघ कार्यकर्ताओं समेत बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रवंधन निदेशक सीमरन दत्ता, राज सिन्हा विधायक धनबाद द्वारा अंतिम दर्शन कर नम आखों से भावभिनी पुष्पांजलि दी गई साथ ही इनके पूण्य आत्मा की शांति के लिए एक मीनट का मौन धारण कर ईस्वर से प्रार्थना किया गया।संघ के महामंत्री सह केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य रामधारी ने बताया कि वे भारतीय मजदूर संघ के कर्मठ, जुझारू एवं मृदुभाशी कार्यकर्ता थें। इनके निधन से भारतीय मजदूर संघ को अपुर्णीय क्षति हुई है, जिसका भरपाई कभी नहीं किया जा सकता। वे धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री भी रह चुके थे। बे अपने पीछे परिवार सहित एक पुत्री एबं एक पुत्र छोड़ गए।मौके पर विन्देष्वरी प्रसाद, धर्मजीत चौधरी, रामरतन सिंह, सुभास माली, लोकेश सिंह, रामकृश्ण यादव, माधव सिंह, अरिंजय श्रीवास्तव, एम पी गुप्ता, राजेन्द्र सिंह, बीपी चौधरी, नवनीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, लाल बिहारी यादव, भोला यादव, राजलाल यादव, दयाराम सिंह यादव, तारकेश्वर सिंह, महावीर चैहान, के.के. सिंह, प्रशांत नियोगी, सुमन्त कुमार सिंह, संजीव सिंह, लाल मोहन दास, अरविन्द कुमार, धर्मेन्द्र पान्डेय, राजेश कुमार, चीमन कुमार, प्रवीण झा, विरेन्द्र कुमार सिंह, रेखा वोस, रमेश चौबे , सी0वी0 प्रसाद, कुश कुमार सिंह, वालमुकुन्द राम, रामचन्द्र पासवान, बी.एन.झा, दिपक कुमार, सुर्यनाथ सिंह, ओम कुमार सिंह, ए.के. दुवे, डी के सिंह, संतोष सिन्हा आदि सैंकडो़ कार्यकर्ता शामिल हुए.

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.