www.indiasvoice.com

शहीद मनींद्र नाथ मंडल की मनी 73वीं जयंती

0

धनबादः शहीद मनींद्र नाथ मंडल मेमोरियल सोशल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बुधवार को शहीद स्मारक सरायढेला में शहीद मनींद्र नाथ मंडल की 73वें जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम शहीद मनींद्र नाथ मंडल की धर्मपत्नी रेखा मंडल ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। इस जयंती के अवसर पर मुख्य रूप से बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा उपस्थित हुए। शहीद मणींद्र नाथ मंडल को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि वे झारखंड आंदोलन के एक अग्रणी आंदोलनकारी थे। आज स्वर्गीय मंडल जैसे वीर शहीदों के वजह से अलग झारखंड राज्य का सपना पूरा हो पाया हैं।समाज के लिए किए गए उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने विस्थापितों के हक लिए लड़ाई लड़ी। मौके पर रेखा मंडल ने कहा कि मनींद्र नाथ मंडल सदैव किसान मजदूरों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे। बीसीसीएल ईसीएल, सीसीएल में मजदूरों की आवाज बने। एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने संघर्षो पर चलकर एक ही दिन में करीबन 700 लोगो को रोजगार दिलाये.जयंती समारोह में टुंडी विधायक मथुरा महतो, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी,जयराम महतो, पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा, झारखंड सूडि समाज कल्याण के अध्यक्ष कंसारी मंडल, पवन महतो, गणपति मंडल, डोरा मंडल, सराय ढेला दुर्गा पूजा कमेटी के सचिव प्रेम मंडल, नूनू लाल मंडल, फटीक मंडल, सुनील मंडल, शैलेंन मंडल, प्रदीप मंडल, वीरेन मंडल, खीरोधर मंडल, मथुरा प्रसाद महतो,समीर मुर्मू, जग्गू महतो, विवेक मंडल, पप्पू सिंह, खेदन महतो, बैंगू ठाकुर, कल्याण भट्टाचार्य, सत्यजीत मंडल, मनिंदर मंडल, हिरण मंडल, अशोक मंडल, मनीष साव,इंद्रजीत मंडल,बलराम साव, बासुदेव मंडल, पंचानन मंडल, श्रीकांत मंडल, राज कुमार मंडल,सोनाली मंडल, गिरधारी मंडल, विद्यापति दास, राहुल मंडल,अमृत मंडल, राजा दास, विकास महतो, आकाश महतो, लाली महतो गोवर्धन रजवार, तपन मंडल, निर्मल मंडल ,अजीत मंडल, बिरजू महतो, राज कुमार मंडल, दुलाल मंडल,अमर मंडल ,विशाल मंडल,राजन महतो, अनिल कुंभकार, विकास मंडल, पंकज मंडल, राजेंद्र कुमार पांडे, महादेव मंडल, धनंजय मंडल, अष्टम मंडल, सुंदरी देवी, विश्वनाथ मंडल,बूटू मंडल मिहिर मंडल समेत अन्य लोग उपस्थित हुए.

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.