www.indiasvoice.com

कांग्रेस का 75 किलोमीटर की लंबी अमृत महोत्सव गौरव यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ

0

धनबाद: मंगलवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में देश के आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 75 किलोमीटर की लंबी अमृत महोत्सव गौरव यात्रा कार्यक्रम की शुभारंभ बरवाअड्डा स्थित किसान चौक से धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया और बरवाअड्डा से पदयात्रा करते हुए सिटी सेंटर स्थित बापू जी के प्रतिमा स्थल पहुंच कर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित किया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आजादी के 75 में वर्षगांठ पर 75 किलोमीटर की पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जाना ऐतिहासिक है,आज का दिन ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण दिवस है ,इसी दिन बापू महात्मा गांधी जी ने भारत छोड़ो आंदोलन का क्रांतिकारी उद्घोष किया था ,भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर एवं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सभी सेनानियों के बलिदान पर श्रद्धा पूर्वक नमन करते हैं, जिन्होंने महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के प्रति एक क्रांतिकारी जंग छेड़ कर करो या मरो का मजबूत नारा दिया था।

आगे श्री सिंह ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन द्वितीय विश्व युद्ध के समय 9 अगस्त 1942 को आरंभ किया गया था, यह एक ऐतिहासिक आंदोलन था जिसका लक्ष्य भारत से विदेशी साम्राज्य को समाप्त करना था यह आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का आखिरी सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण आंदोलन था, जिसमें सभी भारत वासियों ने एकजुटता दिखाकर मजबूती से बड़े स्तर पर इस आंदोलन में भाग लिया था ,यह आंदोलन द्वितीय विश्व युद्ध के समय हुई थी ,जब औपनिवेशिक देशों के नागरिक स्वतंत्रता के प्रति जागरुक हो रहे थे और कह देश में साम्राज्यवाद एवं उपनिवेशवाद के खिलाफ आंदोलन को तैज करने की ओर इस क्रांतिकारी आंदोलन का उद्देश था कि भारत में ब्रिटिश शासन की तत्काल समाप्ति कर देश में स्वतंत्रता एवम् लोकतंत्र की स्थापना करने का लक्ष्य था, भारतीय इतिहास में बापू महात्मा गांधी का उद्देश्य और सपना था कि हमारा भारत सुंदर एवं आजाद हो जिससे देश के हर नागरिक अमन-चैन, भाईचारे के साथ रह सके।

आगे श्री सिंह ने कहा कि आज हम विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मना रहे हैं, संयुक्त राष्ट्र संघ ने 9 अगस्त 1982 को आदिवासियों के हित में विशेष बैठक आयोजित कर इसी दिन विश्व आदिवासी दिवस के रुप में मनाने की घोषणा की गई थी एवं विश्व आदिवासी दिवस की अवसर पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से समस्त देशवासियों को एवं आदिवासी समाज को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

 

आगे श्री सिंह ने कहा कि धनबाद जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित 75 किलोमीटर की पदयात्रा का कार्यक्रम प्रतिदिन 14 अगस्त तक भिन्न-भिन्न जगहों पर की गई है और कल दिनांक 10 अगस्त 2022 को कांग्रेस पार्टी सिंदरी स्थित नेहरू मैदान से पदयात्रा करते हुए झरिया पहुंचेगी और वहां रात्रि विश्राम होगी।

कार्यक्रम में झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए बहुत ही उल्लेखनीय व ऐतिहासिक कार्य किया है ,आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव गौरव यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी लोगों तक पार्टी के विचारधारा एवं देश में कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों के साथ-साथ पार्टी के विचारधारा से लोगों को जोडने की दरकार है, देश में आज लोग महंगाई बेरोजगारी एवं तमाम समस्याओं से जूझ रही है इसके बावजूद वर्तमान केंद्र सरकार की लचरता एवं लापरवाही से लोग त्रस्त एवं हदप्रद्ध है, देश में जात-पात, धर्म की राजनीति कर समाज एवं देश को बांटने कि काम करने वाली भाजपा सरकार को जनता इस बार मुंहतोड़ जवाब देगी।

कार्यक्रम में जिला संयोजक जय शंकर पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित 75 किलोमीटर की पदयात्रा कार्यक्रम ऐतिहासिक है, आज क्रांतिकारी दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस पर सेनानियों के बलिदान के प्रति हम नतमस्तक हैं,भारत की अखंडता एवं एकता को मजबूत करने में इनकी महत्वपूर्ण योगदान रहा है ,आज हमें इनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की दरकार है ,देश की वर्तमान सरकार पूंजीपतियों दलालों के हाथों बिक चुकी है ,देश की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है, लोग लाचार ,मजबूर एवं बिवस है, महंगाई चरम सीमा पर है, आपसी भाईचारे में मतभेद एवं जाति-धर्म की राजनीति कर सरकार चलाने वाले ऐसे पार्टियों को देश से उखाड़ फेंकने की दरकार है। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो अभियान के रूप में अमृत महोत्सव गौरव यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश में किए गए ऐतिहासिक कार्यो से अवगत कराने के साथ-साथ पार्टी के विचारधाराओं से लोगों को जोड़ने का काम करेगी।

कार्यक्रम में झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह,जिला संयोजक जय शंकर पाठक,वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय कुमार सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष द्वय शंकर प्रजापति,रविंद्र वर्मा,मदन महतो,संतोष सिंह,शमशेर आलम,मयूर शेखर झा,ललन चौबे,अशोक सिंह,योगेंद्र सिंह योगी,मनोज कुमार सिंह,राजेश्वर यादव, रामप्रीत यादव,अनिल साव, किरीटी भूषण रूज,मंटू दास, मनोज यादव, वैभव सिन्हा, संजय महतो,नवनीत नीरज,लक्ष्मण तिवारी,पंकज मिश्रा,अक्षयवर प्रसाद कुमारसंभव,नवीन सिंह, कुमार गौरव, गोपाल कृष्ण चौधरी, प्रो डीके सिंह,जाहिर अंसारी, सीता राणा, पप्पू पासवान,राजू दास,संजय जायसवाल, पप्पू कुमार तिवारी, बबलू दास, प्रसाद नीधी, प्रियव्रत सिंह चौधरी,मनोज कुमार हाड़ी, जयप्रकाश चौहान ,इम्तियाज अली ,भगवान दास, डीएन यादव, संदीप कुमार, वीरेंद्र गुप्ता, रोहित वाही सतपाल सिंह ब्रोका हरेंद्र साही ,मोइन अंसारी ,अशोक कुमार, उत्तम मिश्रा,रामजी भगत,रवि रंजन सिंह,सरफुद्दीन अंसारी ,अर्जुन भूंईया ,बबीता शर्मा, रमेश राय ,भास्कर झा, निशा सिंह, विकी कुमार,कमल शर्मा ,विनोद शर्मा, साहिर खान, अजय पासवान, सूरज वर्मा, आशीष सिन्हा, अखिलेश चौधरी, शिवम सिंह, ईदु अंसारी, शकील अहमद ,अनु पासवान, विशाल राउत ,गीता सिंह,अजय पांडे, प्रदीप राय,पवन महतो,महेंद्र पासवान,श्याम लाल महतो, उमाशंकर रजवार, सुरेश रवानी, जानकी देवी,रजनी देवी,सुनिता देवी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.