www.indiasvoice.com

सम्राट अशोक कल्याण क्रांति संघ का गठन समारोह

0

धनबाद. रविवार को समाजसेवी संजय कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में एक बैठक गांधी सेवा सदन के सभागार में आयोजित किया गया. बैठक में समाज के गणमान्य लोगों द्वारा सम्राट अशोका महान के नाम से संस्था का गठन किया गया. संस्था का नाम सम्राट अशोक कल्याण क्रांति संग रखा गया.नाम की घोषणा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा की गई. सर्वसम्मति से संजय कुशवाहा को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय कुमार के द्वारा सम्राट अशोक की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए संजय कुशवाहा और उनकी टीम के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की. कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार सिंह ने कहा जिस तरह से संजय कुशवाहा, अशोक यादव और शुभंकर मित्रा की टीम के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है उसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है.राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए संजय कुशवाहा ने कहा समाज में सेवा भाव का कार्य लोग संगठन बनाने के बाद करते हैं और हमारी टीम कोरोना काल से ही लगातार जरूरतमंदों की सेवा करते आ रही है. इसके निमित्त अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुंचे इसके लिए संस्था का निर्माण किया गया है. सम्राट अशोक से पहले या बाद में कभी कोई ऐसा राजा या सम्राट नहीं हुआ जिसने अखंड भारत के बड़े भू- भाग पर एकक्षत्र राज किया हो. जिस सम्राट के शासनकाल में भारत विश्व गुरु और सोने की चिड़िया कहा जाता था जनता कुशल और भेदभाव रहित थी जिस सम्राट के शासनकाल में मानव तो मानव पशु के लिए भी प्रथम बार अस्पताल खोले गए वैसे सम्राट के नाम पर संगठन का नाम होने से टीम के सदस्यों में ऊर्जा का संचार हुआ है संगठन लोगों के सेवा के लिए बनाया गया है आवश्यकता पड़ने पर लोगों के हित और हक के लिए क्रांति भी करनी पड़ी तो उससे पीछे नहीं हटा जाएगा. कार्यक्रम में अशोक यादव शुभंकर मित्रा रामाशंकर सिंह रवि रंजन रवानी दीपा देवी का बहुत बड़ा योगदान रहा कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कुमार संतोष कुमार सिंह डॉक्टर जी एल प्रसाद डॉक्टर विकास कुमार डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह डॉक्टर मंटू कुमार डॉ अनिल कुमार सिंह रविंद्र कुमार सिंह अनंत कुमार अशोक कुमार अमित कुमार धनेश्वर महतो दामोदर प्रसाद विमलेश सिंह कुशवाहा रविंद्र सिंह रमेश कुमार रामप्रसाद कुंवर सिंह सुनील गांधी राजीव रंजन कुशवाहा महेंद्र प्रसाद ओम शर्मा पप्पू यादव महेंद्र सिंह बृज भूषण कुशवाहा संजय कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.