www.indiasvoice.com

हर घर तिरंगा का बनें हिस्सा और पाएं सर्टिफिकेट

0

धनबाद।आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए भारत सरकार ने देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाने के इरादे से *हर घर तिरंगा* अभियान की शुरुआत की है।

इस अभियान के तहत 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले नागरिकों को प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। जो नागरिक अपने घर में तिरंगा फहराना चाहते हैं, वे https://harghartiranga.com/ पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और इसके लिए अपनी मान्यता प्राप्त कर सकते हैं।

नागरिकों को अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन https://harghartiranga.com/ पोर्टल पर करके एक झंडा लगाना होगा। झंडे को पिन करने पर भारत के संस्कृति मंत्रालय द्वारा तुरंत सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। वहीं 13 अगस्त को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद उसकी सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।

इस अभियान का उद्देश्य 13 से 15 अगस्त 2022 तक देश भर में झंडे फहराना है। इस अभियान के पीछे का विचार लोगों के मन में देशभक्ति की भावना जगाना और जनभागीदारी की भावना के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.