www.indiasvoice.com

झारखंड के खिलाड़ियों का पिकलबॉल विश्व चैंपियनशिप 2022 में चयन

0

धनबाद। झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के सह सचिव धनबाद के बी. सुधीर ने बताया की पिकलबॉल विश्व चैंपियनशिप 20 सितंबर से बाली इंडोनेशिया में होने वाली है। जिसमें झारखंड के जसमीत सिंह कालरा,प्रभात कुमार और अभिषेक कुमार सिन्हा का चयन हुआ है। झारखंड पिकलबाँल एसोसिएशन के सहसचिव बी.सुधीर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए अच्छे प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा 23 जून को इंटरनेशनल ओलिंपिक डे के अवसर पर तीन दिवसीय पिकलबॉल का आयोजन किया गया था जिसमें झारखंड के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया था जिसमें खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा झारखंड के तीनों खिलाड़ी पिकल बॉल विश्व चैंपियनशिप में बहुत दमदार प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.