www.indiasvoice.com

भाजयुमो की बैठक में तिरंगा यात्रा को लेकर विशेष चर्चा

0

धनबाद। बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर की बैठक भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह की अध्यक्षता में हुई.आगामी कार्यक्रम तिरंगा यात्रा हेतु विशेष चर्चा बैठक में की गयी.

बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में धनबाद महानगर भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह एवं झारखंड भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे तथा तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक संजीव अग्रवाल उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्देशित आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं इसी कार्यक्रम के निमित्त अगस्त के महीने में राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत अनेको कार्यक्रम भाजपा को धनबाद जिला में करने हैं जिसकी शुभ शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा के कर कमलों द्वारा ही होगा. युवा शक्ति देश की जान है तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है. भारतीय जनता पार्टी को पूरे देश में पूरे अगस्त भर में राष्ट्र प्रेम से रंग देने की योजना है.प्रत्येक दिन भारतीय जनता पार्टी भारत के तिरंगे की शान में कार्यक्रम करता रहेगा. तिरंगा यात्रा से लेकर हर घर तिरंगा सेल्फी विद तिरंगा के अनेको कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी आने वाले दिनों में करने वाली है. इन कार्यक्रमों में ना केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपितु भारत के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता होगी।

झारखंड के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर में एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन करेगा.इसके निमित्त हम लोग इस आजादी के अमृत महोत्सव को पूरे राष्ट्रीय स्तर पर मना रहे हैं।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत आजादी के 75वें वर्षगांठ में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और इसकी शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा करने जा रही हैं.युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भव्य तिरंगा बाइक रैली धनबाद के सरायढेला से प्रारंभ करके हीरापुर होते हुए सिटी सेंटर तत्पश्चात बैंक मोड़ केंदुआ होते हुए लोयाबाद होकर कतरास थाना चौक पर तिरंगा यात्रा को समाप्त करेंगे, इस यात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के धनबाद झरिया एवं बाघमारा विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता होगी। सैकड़ों की संख्या में तिरंगा लिए  बाइक पर सवार होकर जब कार्यकर्ता गुजरेंगे तो आम जनमानस में यह संदेश अवश्य जाएगा कि आज हम देश के 75वें आजादी के वर्षगांठ को कितने हर्षोल्लास से मना रहे हैं और देश हमारे लिए सर्वोपरि है और देश की अखंडता एकता संप्रभुता हमारे लिए कितना मायने रखती है।

बैठक में प्रियंका रंजन, तमाल राय, जयंत सिंह चौधरी, अवध बिहारी राम, अवधेश शाह, रवि मिश्रा, सुमित प्रमाणिक, सोनू रवानी, जिम्मी सिंह राजपाल, साजन पासवान, स्वर्णा मिश्रा, अजय कुमार, दिलीप सिंह,अमित, विशाल सिन्हा, जीत सोनी, सूरज पासवान, बंटी बावरी,रजनीश सिंह, राहुल सोनी, प्रेम नोनिया, राहुल गुप्ता, सचिदानन्द तिवारी,विकास ओझा, विशाल सिन्हा, रोहित पांडे, राजेश सोनकर समेत अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.