www.indiasvoice.com

जायसवाल भगत समाज गोविन्दपुर की नई कार्यकारिणी का चुनाव, राजेश जायसवाल बने अध्यक्ष

0

गोविंदपुर :जायसवाल भगत समाज को विभिन्न राजनैतिक पार्टियां अब अपने फायदे के लिए इस्तेमाल नही कर सकेंगी बल्कि यह समाज अब एकजुट होकर उत्थान के लिए हुंकार भरेगा। ये बातें जायसवाल भगत समाज गोविन्दपुर के नए अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि समाज के वे लोग जिनके बच्चों में प्रतिभा है और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में परेशानी आ रही है उन्हें समाज सहयोग करेगा,इसके अलावे उनकी बीमारी,मांगलिक कार्यों एवं उनके आर्थिक उत्थान में मददगार साबित होगा।

इससे पूर्व जायसवाल भगत समाज गोविन्दपुर की नई कार्यकारिणी का चुनाव अग्रसेन भवन में सम्पन्न हुआ।चुनाव मे मुख्य संरक्षक शंभू प्रसाद भगत, संरक्षक अशोक जायसवाल ,भरत जायसवाल ,मनोज जायसवाल,संजय जायसवाल, राजेश जायसवाल( बंटी),अध्यक्ष राजेश जायसवाल ,वरीय उपाध्यक्ष शिशिर कुमारभगत, सचिव संजय भगत,सह सचिव पुरषोत्तम भगत, कोषाध्यक्ष राजा जयसवाल ,सह कोषाध्यक्ष मनीष कुमार भगत, मीडिया प्रभारी राजकुमार जायसवाल एवं ग्यारह सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद जायसवाल, नवीन जायसवाल, बाबू भगत जितेश जायसवाल समेत समाज के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.