www.indiasvoice.com

भारतीय मजदूर संघ के 67वें स्थापना दिवस पर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ ने आयोजित की संगोष्ठी

0

धनबाद :शनिवार को भारतीय मजदूर संघ ने अपना 67 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ(भा.म.संघ) द्वारा संघ कार्यालय विष्वकर्मा भवन धनबाद में संगोष्ठी का आयोजन कर झण्डोतोलन, एवं माल्यार्पण कर मिठाई वितरण किया गया । जिसमें मुख्य रूप से भामसंघ केन्द्रीय कार्य कार्यसमिति सदस्य सुरेश प्रसाद सिन्हाॅ, प्रदेश महामंत्री भामसंघ

झा.प्रदेश बृजबिहारी षर्मा, जे.वी.सी.सी.आई. सदस्य के.पी.गुप्ता एवं अ.भा.ख.म.संघ के उपाघ्यक्ष अयोध्या मिश्रा उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह एवं संचालन संघ के महामंत्री रामधारी ने की।

केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सुरेश प्रसाद सिन्हाॅं ने अपने संबोधन में कहा कि भामसंघ शुन्य से शिखर पर पहॅुचकर अन्य श्रमिक संगठनों से अलग हटकर अपनी पहचान बनाई है। भामसंघ का उद्देश्य राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए राष्ट्र को वैभव पर पहॅुचाने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि जिन उद्देश्य से दत्तोंपंत ठेंगडी़जी ने संघ की स्थापना की थी आज श्रमिकों का रूझान संगठन में है, जिसका उद्देष्य आज पुरा हो रहा है।

भामसंघ झा. प्रदेश के महामंत्री बृजबिहारी शर्मा ने कहा कि भामसंघ अन्य श्रमिक संगठनों से अलग हटकर अपनी पहचान मजदूरों के बीच बनाई है। राजनितीक पार्टी से जुडे़ न रहने के बावजूद हमेशा अपनी अलग निती निर्धारण की। पश्चिम विचार धारा से दूर हटकर स्वदेशी विचार धारा को अपनाया । साथ ही राष्ट्र, उद्योग एवं मजदूर हित् को सर्वोपरि मानकर जो अपना सफर शुरू किया फिर पिछे मुड़कर नही देखा। मात्र 34 वर्शो के अंतराल में ही संघ ने तमाम केन्द्रीय श्रमिक संगठनों को पिछे छोड़ते हुये शुन्य से शिखर तक पहॅुचकर देश का ही नहीं विश्व का सवसे बडा़ श्रम संगठन बना।

इस कार्यक्रम को रामधारी, के.पी.गुप्ता, अयोध्या मिश्रा, उमेष सिंह, प्रवीण झा ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया।

मौके ध.को.क.संघ के सुभाष माली, रामकृष्ण यादव, मुरारी ताॅंती, एस के.मिश्रा, घुरन प्रसाद, ज्ञान राठौर, दयानन्द पासवान, संतोश सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.