www.indiasvoice.com

ईडी कार्यालय के समक्ष कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में धनबाद के सैकड़ों कांग्रेसी हुए शामिल

0

रांची/धनबाद। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आह्वाहन पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) कार्यालय के समक्ष आयोजित विरोध प्रदर्शन में धनबाद से कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी शामिल हुए।

धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रविन्द्र वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा जिस प्रकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने आवाज उठाई है जिसे केंद्र सरकार उस आवाज को दबाना चाहती है परंतु कांग्रेस पार्टी डरनेवाली नही है।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के द्वारा पूछताछ के बहाने डराने एवं छवि को धूमिल करने के असफल प्रयास के विरोध में ईडी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया है। इसके विरोध में आज राज्य भर में ईडी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया है।

इस कड़ी में 22 जुलाई को धनबाद जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में धनबाद से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।जिसमें मुख्यरूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो,जिला कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा, एआईसीसी सदस्य संतोष सिंह,उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव , प्रीतम रवानी, डी के सिंह,रामजी भगत, दिलीप मिश्रा, पंकज मिश्रा,संजय जयसवाल, पिंटू तुरी, राहुल राज,
भास्कर झा , बमभोली सिंह ,राकेश पासवान , सूरज वर्मा, सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.