www.indiasvoice.com

22 जुलाई को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी का रणधीर वर्मा चौक पर जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम

0

धनबाद: गुरुवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार, मोदी सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नोटिस किए जाने के खिलाफ धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान,22 जुलाई को,रणधीर वर्मा चौक पर जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।

उक्त कार्यक्रम में जिला के सभी कांग्रेस पार्टी के सम्मानित कांग्रेसजनों,  पूर्व मंत्रीगण, विधायक,सभी मंच मोर्चा के जिला अध्यक्षों,सभी प्रखंड /नगर अध्यक्ष/कार्यकारी अध्यक्ष एवं तमाम वरिष्ठ कांग्रेसजनों से आग्रह है कि उक्त विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाये।

आगे श्री सिंह ने कहा कि झारखंड कांग्रेस में जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसे लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी भवेश चौधरी 23 जुलाई को अपराहन-4:30 बजे,जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक कर जिला अध्यक्ष पद के जो भी दावेदार हैं,उनसे नामांकन पत्र जमा लेंगे एवं उनके उपस्थिति में जिला अध्यक्ष पद के जो भी दावेदार है,वे अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.