www.indiasvoice.com

झारखंड विश्वकर्मा (बढ़ई) कल्याण समिति निरसा प्रखंड कमेटी का चुनाव संपन्न

0

निरसा : रविवार को झारखंड विश्वकर्मा (बढ़ई) कल्याण समिति निरसा प्रखंड कमेटी का चुनाव जिला अध्यक्ष मक्खन लाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनाव में समाजसेवी सत्येंद्र कुमार झारखंड विश्वकर्मा (बढ़ई) कल्याण समिति कि इस आम सभा में शामिल हुए और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।

मदनडीह निरसा में आयोजित समिति की आमसभा में सर्वसम्मति से निरसा प्रखंड कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें संरक्षण रामकिशुन शर्मा, अध्यक्ष ईश्वर राणा, उपाध्यक्ष गणेश चंद्र राणा, सचिव अनुज राणा, कोषाध्यक्ष सीमंत राणा, सर्वसम्मति से चुने गए। साथ ही पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मोहन शर्मा एवं पूर्व सचिव विजय शर्मा को जिला कमेटी सदस्य मनोनीत किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री गुप्तेश्वर शर्मा प्रदेश महासचिव उमेश कुमार शर्मा, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष विनय शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, रामकिशुन शर्मा, मोहन शर्मा, विजय शर्मा, सीमंत राणा ,अनुज राणा, दिलीप राणा, सूरज राणा, जगरनाथ राणा, शंभू राणा, कृष्णा राणा,पंकज राणा, कुंदन राणा, राजा राणा, पी.सी. राणा,रोहन कुमार राणा,राधेश्याम राणा, केदारनाथ राणा, केशव राणा, अर्जुन राणा, जगदीश राणा,विष्णु राणा, ईश्वर राणा, केशव राणा, शरथ राणा समेत सैकड़ों समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.