www.indiasvoice.com

भाजपाइयों ने सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का पुतला फूंका

0

धनबाद: गुरुवार को भाजपा धनबाद महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।

धनबाद महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कांग्रेस के प्रवक्ता अजय कुमार के एनडीए की राष्ट्रीय प्रत्याशी द्रोपती मुर्मू के प्रति आपत्ति जनक टिपणी करना कांग्रेस पार्टी की गिरी हुई मानसिकता को दर्शाती है। कांग्रेस भाजपा का विरोध करते करते एक समुदाय विशेष का अपमान करने लगी है।
जिस आदिवासियों को पीएम नरेंद्र मोदी ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर सम्मान देने काम किया है उन आदिवासियों को कांग्रेस पार्टी अपमानित करने का काम कर रही है जिसका भाजपा पुर्ण रूप से विरोध करती है।

आदिवासी महिला का अपमान भाजपा कतई बर्दाश्त नही करेगी। इसके विरोध में भाजपा धनबाद महानगर की तरफ से सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया है।

इस कार्यक्रम में धनबाद के निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, रमेश कुमार राही, रमा सिन्हा, संजय झा, श्रवण राय, रणविजय सिंह, कुमार अमित,निर्मल प्रधान,मौसम सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य अमरजीत चंद्रवंशी,बरटांड मंडल मिडिया प्रभारी बृजनंदन शर्मा,बेबी यादव, विभा रानी, के साथ साथ भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.