www.indiasvoice.com

स्व.नंदकिशोर तिवारी की 17 वीं पुण्यतिथि मनी

0

नंदकिशोर तिवारी के विचार एंव संघर्ष आज भी जीवित है : हलधर महतो

मजदूर अब चट्टानी एकता का परिचय दे : हरिप्रसाद

धनबाद /भूली: बुधवार को मार्क्सवादी समन्वय समिति एवं बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में स्व. नंदकिशोर तिवारी की 17 वीं पुण्यतिथि आज भूली ए ब्लॉक स्थित बीसीकेयु कार्यालय में मनाया गया।

सर्वप्रथम स्व नन्द किशोर तिवारी की तस्वीर पर माल्यार्पण एंव पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजली सभा को संबोधित करते हुए मासस के केंद्रीय महासचिव हलधर महतो ने कहा कि स्व नंदकिशोर तिवारी का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है। इनके क्रांतिकारी आंदोलन से युवा वर्ग को प्रेरणा लेने की जरूरत है। आज हमारे बीच स्व तिवारी नहीं है लेकिन उनके विचार एंव संघर्ष आज भी जीवित है।

श्री महतो ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपति वर्ग का हितेषी है। उनके दिशा निर्देश पर आज सरकारे चल रही है। बड़ी- बड़ी योजनाओं का ठेका पट्टा आज पूँजीपति वर्गों के हाथों में है।

सेना में बहाली 4 साल का और 25 % युवाओं को स्थायी। इसे देखकर युवा वर्ग देश की सुरक्षा के लिए शहीद होंगे। यह संदेह के कटघरे में हैं। मोदी सरकार को अग्निपथ योजना को तुरंत वापस लेकर परमानेंट पर विचार करना चाहिए था।

मासस केंद्रीय सचिव हरि प्रसाद पप्पू ने कहा कि स्वर्गीय तिवारी कोलियरी क्षेत्रों में मजदूरों को गोलबंद कर माफिया संस्कृति के खिलाफ जो आंदोलन का शंखनाद किया था। आज भी एक इतिहास है। आज फिर से दोहराने की जरूरत है।

मोदी सरकार बीसीसीएल एंव सीसीएल को कोल इंडिया से बाहर निकालने की साजिश रच रहे हैं। वही अब बंद पड़े खदानों को अडानी- अंबानी के हाथों में बेचने की योजना है। पूरा बीसीसीएल अब ठेकेदारी प्रथा की ओर जा रहा है। अब पूंजीपति वर्ग कोयला निकालेंगे और बेचेंगे भी साथ ही अपना मनमानी मजदूरों के साथ करेंगे।

श्रम कानून को छेड़छाड़ कर कंपनी मालिक के समर्थन में और लचीला बनाने की योजना है। अब मजदूरों को चट्टानी एकता का परिचय देने का समय आ गया है। श्रद्धांजलि सभा को मासस जिला सचिव दिलीप महतो, मायुमो जिलाध्यक्ष पवन महतो, भगत राम महतो, टेकलाल महतो, निरंजन महतो, निर्मल महतो, ठाकुर महतो, भूषण महतो, विशिष्ट पांडे, राजबली तिवारी, डीपी शर्मा, अरविंद तिवारी आदि लोगों ने संबोधित किया।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.