www.indiasvoice.com

डी-नोबिली स्कूल सीएमआरआई 12वीं के छात्रों ने लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम का भ्रमण कर हुए भावुक

0

धनबाद। डी-नोबिली स्कूल, सीएमआरआई के क्लास 12 वीं के विद्यार्थियों का समूह एसयूपीडब्ल्यू के अंतर्गत भ्रमण कार्यक्रम में शनिवार को लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम, आसन डाबर, कदैया ग्राम, टुंडी पहुँचे।

सर्वप्रथम छात्रों ने आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को पुष्पगुच्छ भेंट किया। तत्पश्चात उनके समक्ष सांस्कृतिक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए। दर्शनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर सारे वृद्धजन मंत्रमुग्ध भाव और खुश हुए।

वृद्धजनों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए अपना हार्दिक आशीर्वाद दिया। छात्रों ने वृद्धजनों के लिए वहां म्यूजिकल चेयर खेल का भी आयोजन किया।

इस भ्रमण से छात्र और छात्राओं को वृद्धाआश्रम के सकारात्मक पक्ष को भी जानने का अवसर मिला।वृद्धा आश्रम के सचिव डॉ.डी.शरण एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष बी.सुधीर ने भ्रमण के लिए आए हुए छात्र-छात्राओं का स्वागत किया।

छात्र-छात्राओं ने समस्त वृद्धजनों के संग मैंगोशेक एवं नाश्ता का सेवन किया। बच्चों ने काफी देर वृद्ध जनों के साथ व्यतीत कर उनका हालचाल लिया। उन लोगों को देख सुनकर सारे छात्र छात्राएं भावुक और करुणामई हो गए।

आश्रम से लौटते समय छात्रों ने वृद्ध माता-पिता को मिक्सर ग्राइंडर कुर्सियां टिफिन बॉक्स तथा दैनिक जरूरत से संबंधित सामग्री भेंट की।

कार्यकारिणी अध्यक्ष बी सुधीर ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ छात्राओं में सामाजिक कार्यों के प्रति अपना योगदान तथा अपने माता-पिता तथा बुजुर्गों के प्रति अपने नैतिक जिम्मेदारियों को समझना और आदर और सम्मान के भाव को स्थापित करना था।

आश्रम सचिव डॉ. डी शरण ने कहा हमारे ऐतिहासिक भारतीय संस्कार में वृद्धावस्था में माता – पिता की सेवा और देखभाल देवी देवताओं से भी ज्यादा पूज्यनीय होते हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि सभी बच्चों को असहाय एवं वृद्ध माता – पिता का आदर सम्मान और सेवा करने के लिए शिक्षा देकर प्रेरित करें।

स्कूल के छात्र – छात्राओं ने लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम का भ्रमण कराने के लिए प्राचार्य जी थॉमस केनेडी, सुभाशीष घोष प्लस टू कोऑर्डिनेटर, प्रतिमा कुमारी और अशोक कुमार सिंह को धन्यवाद दिया और भविष्य में इस तरह का भ्रमण कराने का आग्रह किया।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.