www.indiasvoice.com

बाघमारा विधायक के नजदीकी धर्मजीत सिंह ने तोड़ा टाइगर फोर्स से नाता,ढुल्लू को लगा करारा झटका

0

धनबाद। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के बेहद करीबी सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने टाइगर फोर्स से नाता तोड़ लिया है।

धर्मजीत ने बताया कि अब केवल भाजपा की ही राजनीति करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य में शामिल कर भाजपा ने जो उन पर विश्वास जताया है उस विश्वास पर अब खरा उतरने का समय है‌।

भाजपा की बेहतर नीति को लेकर वे जनता की सेवा करना चाहते हैं। धर्मजीत ने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के आदर्श पर अपना जीवन न्योछावर करेंगे।

ज्ञात हो कि क्षेत्र में धर्मजीत युवा भाजपा नेता के तौर पर पहचान रखते हैं। धनबाद जिला के सभी छह विधानसभा में उन्होंने लोगों की सेवा के बदौलत पहचान बनाई है‌।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी भाजपा संगठन के प्रति निष्ठा है‌। टाइगर फोर्स संगठन में रहकर उन्हें भाजपा से जुड़े काम करने में काफी दिक्कतें आ रही थी।

भाजपा संगठन के दायित्वों को पूर्ण निर्वहन हेतू उन्होंने टाइगर फोर्स से नाता तोड़ना बेहतर समझा, और टाइगर फोर्स के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए संगठन की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। उन्होंने बताया कि इस्तीफा विधायक ढुल्लू महतो को सौंप दिया है।

Share.
Leave A Reply

Contact Info

Address: 42A / Sinha Niwas , Near Agrasen Bhawan Dharamshala ,Telipada Road ,Hirapur
Dhanbad – 826001 Jharkhand

Phone  No: +917004740140

Email Id: indiasvoice@gmail.com

© 2024 Indias Voice News All Right Reserved. Designed by SEO Company For Best Results – SEO Expert.