Author: Indias Voice News

धनबाद। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल ने धनबाद में पर्यटन की असीम संभावना को दर्शाता एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में धनबाद के बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें पहाड़ों की गोद में बसे हरे-भरे जंगलों के बीच गांव, चरक खुर्द का गर्मकुंड, पूर्वी टुंडी के कांसजोड़, बाजडीह, पालोबेड़ा में बहते पानी की कलकल धारा, काजू पेड़ के बागान, छोटी-छोटी पहाड़ियों और जंगलों से घिरे धनबाद के खुबसूरत पर्यटन स्थल है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने कहा कि धनबाद में एक से एक सुंदर और मनमोहक स्थल है। यहां जैसा प्राकृतिक खजाना कहीं नहीं…

Read More

धनबाद। आज धनबाद मोटर डीलर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह और सम्मान समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य चुनाव पदाधिकारी सुरेश अग्रवाल, बलविंदर सिंह सलुजा, नितिन भट्ट ने शपथ दिलाई। अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह,सचिव प्रेम प्रकाश गांगेसरिया, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सह सचिव मंजित सिंह उपाध्यक्ष चेतन दोशी ने शपथ ली। इस कार्यक्रम में जीटा के महासचिव राजीव शर्मा, प्रभात सुरोलिया,प्रमोद गोयल समेत सभी पूर्व अध्यक्ष,सचिव और संगठन के सभी सदस्य उपस्थित हुए।

Read More

धनबाद: रविवार को ब्राह्मणडीहा पैक्स अध्यक्ष गिरीजा शंकर उपाध्याय की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद की बैठक तोपचांची प्रखण्ड के लक्ष्मणपुर ग्राम में सम्पन्न हुई। जिसमें पदाधिकारियों की उपस्थिति में आगामी 24 जुलाई की बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक हृदय नारायण मिश्र के द्वारा राज्य के निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र समेत सम्मान समारोह आयोजन करने का प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया। मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी, मुख्य सलाहकार हृदय कुमार मिश्रा,वरिष्ठ महासचिव बलराम उपाध्याय,लक्ष्मण कुमार महतो,दिनेश कुमार राय, तपु दूबे, बुल्टी दूबे, किशोर कुमार पाण्डेय, राजीव रंजन त्रिवेदी,शुभ्र…

Read More

धनबाद। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) धनबाद के अध्यक्ष पर योगदान देने के साथ ही उत्तम मुखर्जी धनबाद एसएसपी संजीव कुमार से उनके कार्यालय में मिले। श्री मुखर्जी ने एक पत्र उन्हें सौंपा जिसमें भविष्य की मुहिम में प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता का ज़िक्र है। एसएसपी ने कहाब च्चों की भलाई के लिए वे हर मुहिम में साथ रहेंगे। उन्होंने श्री मुखर्जी को शुभकामनाएं दी। लायंस क्लब ने किया सम्मानित लायंस क्लब के पदाधिकारीगण उत्तम मुखर्जी से कतरास स्थित उनके आवास पहुंचकर शॉल ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर नए अध्यक्ष का अभिनन्दन किया। लायंस क्लब के डॉ स्वतंत्र कुमार ने कहा कि…

Read More

धनबाद। ऐसी अनोखी शादी आपने शायद ही पहले कभी देखी होगी। लड़के ने अपनी मां को दिए वचन को निभाया। क्या है मामला : दरअसल,केंदुआडीह थाना क्षेत्र के न्यू मेरिन गोपालीचक दुर्गा मंदिर रहने वाले बीसीसीएल कर्मी बैजनाथ तुरी के पुत्र ओम कुमार की शादी 10 जुलाई को बोकारो जिले के पेटरवार थाना,ग्राम उतासारा के रहने वाले मनोज तुरी की पुत्री कुमारी सरोज के साथ होनी थी इसी बीच ओम कुमार की मां की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। उनकी तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी। था. तबीयत ज्यादा खराब होने पर ओम ने अपनी मां के…

Read More

धनबाद। डी-नोबिली स्कूल, सीएमआरआई के क्लास 12 वीं के विद्यार्थियों का समूह एसयूपीडब्ल्यू के अंतर्गत भ्रमण कार्यक्रम में शनिवार को लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम, आसन डाबर, कदैया ग्राम, टुंडी पहुँचे। सर्वप्रथम छात्रों ने आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को पुष्पगुच्छ भेंट किया। तत्पश्चात उनके समक्ष सांस्कृतिक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए। दर्शनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर सारे वृद्धजन मंत्रमुग्ध भाव और खुश हुए। वृद्धजनों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए अपना हार्दिक आशीर्वाद दिया। छात्रों ने वृद्धजनों के लिए वहां म्यूजिकल चेयर खेल का भी आयोजन किया। इस भ्रमण से छात्र और छात्राओं को वृद्धाआश्रम के सकारात्मक पक्ष को भी जानने…

Read More

धनबाद। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के बेहद करीबी सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने टाइगर फोर्स से नाता तोड़ लिया है। धर्मजीत ने बताया कि अब केवल भाजपा की ही राजनीति करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य में शामिल कर भाजपा ने जो उन पर विश्वास जताया है उस विश्वास पर अब खरा उतरने का समय है‌। भाजपा की बेहतर नीति को लेकर वे जनता की सेवा करना चाहते हैं। धर्मजीत ने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के आदर्श पर अपना जीवन न्योछावर करेंगे। ज्ञात हो कि क्षेत्र में धर्मजीत युवा…

Read More

धनबाद। महिला ,बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखण्ड सरकार द्वारा चयनित बाल कल्याण समिति धनबाद के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धनबाद स्नेहा कश्यप के समक्ष अपना योग्यदान दिया। ततपश्चात न्यायपीठ बाल कल्याण समिति कार्यालय मिश्रित भवन जाकर कार्यभार संभाला। बाल कल्याण समिति कार्यालय में न्यायपीठ के सदस्यों ने अध्यक्ष का स्वागत किया गया। चाइल्ड लाइन धनबाद के समन्वयक रीना लकड़ा,अभिषेक कुमार एवं नन्दकिशोर महतो ने अध्यक्ष मुखर्जी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि शेखर सिंह,बाल कल्याण समिति बोकारो के अध्यक्ष अध्यक्ष शंकर रवानी,पत्रकार अजय कुमार तिवारी, बाल कल्याण…

Read More

धनबाद। शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह के कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के जेलगोरा, बाबुडीह, दामोदरपुर, बाघमारा, शिवलीबाड़ी, मनईटांड, भुदा, पांडरपाला इत्यादि से आए लोगों ने अपनी शिकायतें सुनाई और उसके समाधान के लिए उपायुक्त को आवेदन सौंपा। शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनता दरबार में दबंगों द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा करने, बीसीसीएल द्वारा जमीन का अधिग्रहण करने के बाद मुआवजा और नियोजन नहीं देने, 14 साल निजी कंपनी में काम करने के बाद बिना कारण नियोजन से हटा देने, जालसाजी और…

Read More

धनबाद। शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में समिति के निबंधन की प्रक्रिया के संबंध में विचार विमर्श किया गया। साथ ही निबंधन के लिए सभी सदस्यों से आधार कार्ड, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड की प्रति अविलंब उपलब्ध कराने, समिति में राज्य प्रतिनिधि के सदस्य को नामित करने पर विचार विमर्श किया गया। अपर समाहर्ता ने बताया कि भारत सरकार, आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के अनुपालन में राष्ट्रीय आयुष मिशन की केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए…

Read More