Author: Indias Voice News

एडीएम सप्लाई के नेतृत्व में कुमारधुबी बाजार में बिक्की बेंडिंग स्टोर दुकान में छापेमारी, सोना सोबरन योजना की धोती साड़ी और लूंगी बरामद कुमारधुबी- झारखंड सरकार ने सोना सोबरन योजना की शुरुआत इसलिए किया था ताकि जरूरतमंद उन गरीबों को उच्च क्वालिटी का कपड़ा नसीब हो सके जो गरीबी के कारण ठीक से अपने तन भी नहीं ढक पाते हैं। लेकिन झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना सोना सोबरन पर भी पीडीएस डीलर की गिद्द की नजर लग गई है, पहले तो डीलर गरीब का राशन और किरासन ही डकार थे लेकिन अब गरीब को उच्च क्वालिटी का कम कीमत में…

Read More

धनबादः मनईटांड़ बस्ती,भोगता मंदिर के समक्ष गांव के ग्राम देवता की पूजा अर्चना धूमधाम से आयोजित की गई। इस मौके पर झामुमो नेता सप्पत महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बताया गया कि गांव में सुख शांति समृद्धि के लिए प्रत्येक वर्ष ग्राम देवता की पूजा की जाती है। जिसमें ग्राम देवता को बकरे तथा मुर्गा की बलि देते हैं। झामुमो नेता नागेश्वर महतो ने बताया कि कोरोना के कारण गत दो वर्ष सादगी तरीके से पूजा संपन्न किया गया था। इस बार कोरोना के प्रकोप कम को देखते हुए धूमधाम से पूजा आयोजित की गई। यह पूजा ग्राम वासियों…

Read More

धनबाद। मारवाड़ी महिला समिति शाखा धनबाद ने सिद्धि विनायक होटल में आनंद मेला के आयोजन के संदर्भ में शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष संजू डोकानिया ने मीडिया को बताया की 16 और 17 जुलाई को बहुचर्चित, आकर्षक एवं दर्शनीय आनंद मेला का आयोजन सिद्धि विनायक होटल धनसार में किया गया है। इस वर्ष आनंद मेले में 70 स्टॉल लगेंगे। देश के विभिन्न प्रांतों से अनूठे किड्स वेयर,लेडिस इंडियन एंड इंडो वेस्टर्न ड्रेसेस, साड़ीज़, डिज़ाइनर ज्वेलरी, आकर्षक एवं सुंदर राखियां, लड्डू गोपाल के गहने व पोशाक, होम डेकोरेटिव आइटम के बेहतरीन कलेक्शन साथ ही…

Read More

धनबाद। आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर आगामी 18 जुलाई को शाम 5 बजे से बेकारबांध स्थित राजेन्द्र सरोवर, बेकारबाँध में झारखण्ड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन द्वारा आयोजित शिव महाआरती की तैयारियां जोरों पर है. शुक्रवार को नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार और सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने आयोजकों के साथ आयोजन स्थल का मुआयना किया एवं तैयरियों की जानकारी हासिल की.जीटा अध्यक्ष अमितेश सहाय ने पदाधिकारियों को भजन स्थल, आरती स्थल सहित आगंतुकों के बैठने की सुविधा सहित अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान की. इस दौरान महासचिव राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, सदस्य दिवेन तिवारी, मनोज मोदी, संजीव वियोत्रा सहित जीटा…

Read More

धनबाद। शुक्रवार को सर्व धर्म सामुहिक विवाह समिति की बैठक रांगाटांड में मंजीत सिंह की अध्यक्षता में की गई। समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पिछले कई वर्षों से कांवरिया सेवा शिविर रांगाटांड के दुर्गा मंडप में समिति के द्वारा लगाई जा रही है परंतु पिछले दो वर्षों से कोरोना वायरस की वजह से यह शिविर नहीं लगाई गई है।पुनः इस वर्ष 17 जुलाई रविवार को शाम 5 बजे से यह सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो लगभग पुरे सावन के महीने तक लगातार चलाई जाएगी। इस शिविर में आने और…

Read More

धनबाद। सावन माह और आगामी त्योहारों को देखते हुए अभिहित पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी के निर्देश पर फूड सेफ्टी पदाधिकारी अदिति सिंह ने धनबाद रेलवे स्टेशन के पास 30 से अधिक खुदरा दुकानों व होटलों का निरीक्षण किया। फुड सेफ्टी पदाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में कई दुकानों पर बिकने वाले चिप्स व अन्य नमकीन सामग्री, लड्डू इत्यादि बिना मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट, एफएसएसएआई लाइसेंस, बैच नंबर, अधुरा पता के साथ पाए गए। इससे स्पष्ट है कि दुकानदारों को यह सामान लोकल सप्लाई किया जाता है। इसकी जांच की जाएगी। सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश…

Read More

धनबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश में 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। धनबाद में अभाविप महानगर 12 हजार पौधे लगाने के संकल्प के साथ इस अभियान की शुरुआत कर दी है। महानगर इकाई 4 हजार पौधे लगाएगी। यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। यह बातें अभाविप जिला प्रमुख संजय कुमार सिंह ने गांधी सेवा सदन के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने बताया यह कार्यक्रम धनबाद भर में चलाया जा रहा है। धनबाद वासियों से भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेड़ लगाने की अपील की जा रही है ताकि आनेवाली पीढ़ी…

Read More

धनबाद: गुरुवार को भाजपा धनबाद महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। धनबाद महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कांग्रेस के प्रवक्ता अजय कुमार के एनडीए की राष्ट्रीय प्रत्याशी द्रोपती मुर्मू के प्रति आपत्ति जनक टिपणी करना कांग्रेस पार्टी की गिरी हुई मानसिकता को दर्शाती है। कांग्रेस भाजपा का विरोध करते करते एक समुदाय विशेष का अपमान करने लगी है। जिस आदिवासियों को पीएम नरेंद्र मोदी ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर सम्मान देने काम किया है उन…

Read More

धनबाद :झारखंड यूरोलॉजी सोसायटी का तीसरा वार्षिक सम्मेलन 16 और 17 जुलाई को वेडलॉक रिसोर्ट, बरियों, गोविंदपुर में आयोजित किया जाएगा। धनबाद में पहली बार यूरोलॉजी सुपर स्पेशलिटी का सम्मेलन आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन के प्रबंधन कमेटी में रोहित कुमार चेयरमैन, प्रदीप कुमार सिन्हा सेक्रेटरी एवं डॉ गौरव प्रकाश कोषाध्यक्ष के रूप में शामिल है। मुख्य प्रेरणा डॉ.जोगिंदर सिंह डॉ. एस के करण है जिनके सहयोग से इतने बड़े विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। देश के जाने-माने यूरोलॉजिकल मूत्र रोग विशेषज्ञ धनबाद में पहली बार होने वाले इस सम्मेलन में शामिल होने जा रहे…

Read More

धनबाद। झरिया के टायर व्यवसायी रंजीत साव की हत्या एवं टुंडी के किसान नारायण साव हत्याकांड के सभी दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश साव ने किया। धरनार्थियों ने कहा कि हत्यारे और मुख्य साजिशकर्ता का नाम सामने आ चुका है बावजूद पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नही कर रही कार्रवाई के नामपर केवल खाना पूर्ति की जा रही है। झरिया के टायर व्यवसायी रंजीत साव हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता के रूप में रमेश पांडेय का पहचान किया…

Read More