Author: Indias Voice News

स्टेशन रोड की 7 दुकानों में मिला प्रतिबंधित पान मसाला धनबाद। अभिहित पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह एवं जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग के संयुक्त तत्वाधान में धनबाद स्टेशन रोड की 16 दुकानों में छापामारी की गई। छापामारी में 7 दुकानों से प्रतिबंधित पान मसाला एवं तम्बाकू उत्पाद मिले, जिसे जब्त कर लिया गया। साथ ही कोटपा 2003 की धाराओं के उल्लंघन के कारण 7 दुकानों से कुल 1050 रूपए जुर्माना वसुला गया। इस क्रम में स्टेशन रोड के एक दुकान के समीप 2 व्यक्ति धुम्रपान करते हुए पाए गए।…

Read More

धनबाद ,जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह ने आज बलियापुर प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद उपायुक्त ने हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) तथा बलियापुर के लालडीह के पास निर्मित अस्पताल का निरीक्षण किया। बलियापुर प्रखंड व अंचल कार्यालय में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकरी योजनाओं का निरीक्षण किया तथा योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। बलियापुर के लालाडीह में बन रहे अस्पताल के निर्माण कार्य में तेजी लाकर उसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद उपायुक्त सिंदरी के हर्ल भी पहुंचे। वहां हो रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने…

Read More

धनबाद। धनबाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार (डीडीएमए) तथा अग्निशमन विभाग ने शनिवार को धनबाद गोविंदपुर रोड स्थित क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में बच्चों को भूकंप, अग्नि, वज्रपात जैसी आपदाओं से बचने का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के संजय कुमार झा ने भूकंप व अन्य आपदाओं से बचने के लिए बच्चों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। साथ ही ड्रॉप, कवर, होल्ड व इवेक्युएशन का ड्रील कराया गया। वहीं व्रजपात से बचाव के लिए दिशा निर्देश दिए गए। अग्निशमन विभाग ने आग लगने की स्थिति में आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण दिया। मौके पर जिला आपदा प्रबंधन…

Read More

धनबाद :डी.ए.वी कोयलानगर में शुक्रवार को बीसीसीएल के डी.पी मल्लिकार्जुन की सेवानिवृत्ति के अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार की ओर से उनके सुखमय जीवन की शुभकामनाएं देने हेतु पारंपरिक हवन का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि वे इसी महीने की 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि बीसीसीएल के डी.पी. व उनकी धर्मपत्नी, झारखंड जोन -सी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ के.सी. श्रीवास्तव, डी.ए.वी स्कूल मुनिडीह के प्राचार्य एम.पी. सिंह,डी.ए.वी. स्कूल अलकुसा के प्राचार्य एस.के सिन्हा, डी.ए.वी स्कूल बरोरा के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं,छात्र- छात्राएं  उपस्थित थे। सर्वप्रथम झारखंड…

Read More

सीबीएसई10वीं में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अथर्व सिंह बने झारखण्ड टॉपर 12वीं(साइंस) में 98.8 फीसदी अंक प्राप्त कर सेकण्ड झारखंड टॉपर बना आयुष राज देवघर।(सुनील कुमार) देवघर के प्रतिष्ठित स्कूल रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के 10वीं में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त अथर्व सिंह झारखण्ड टॉपर, वहीं आयुष राज 12वीं(साइंस) में 98.8 फीसदी अंक प्राप्त कर सेकण्ड झारखंड टॉपर बने। 10वीं में अथर्व सिंह ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान पर रहे, तो कृष मिश्रा ने 98.6% कृष पाल ने 97.4%, कुमार प्रखर ने 97.4%, अमूल्य कुमार सिंह ने 97.2%, धर्मेश प्रखर ने 97.2%, संदीप कुमार 97.2%,,…

Read More

देवघर। (सुनील कुमार ) बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 23,54,661 हुई। साथ ही चांदी का 3 सिक्का दान स्वरूप प्राप्त हुआ। इससे पहले मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया। ज्ञात हो कि इससे पहले 17 जून 2022 को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित सभी दानपत्रों को खोला गया था। इसके अलावे दिनांक 14 से 22 जुलाई 2022 तक babadham.org के माध्यम से 33001.36 रुपये एवं…

Read More

देवघर.(सुनील कुमार) श्रावणी मेला के 9वें दिन शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने के लिए कांवरियों का तांता लगा रहा। गुरूवार को कुल 1,07,009 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया। इनमें से अरघा जलार्पण करने वाले भक्तों की संख्या 87,648 रही, जबकि बाह्य अरघा के द्वारा 15,359 कांवरियों ने जलार्पण किया। वहीं 4002 भक्तों ने शीघ्रदर्शनं कूपन के माध्यम से बाबा का जलाभिषेक किया।

Read More

देवघर।(सुनील कुमार) देवघर जिला अंतर्गत मोहनपुर प्रखंड के हिरनाटॉड स्थित आरके ट्रेडर्स फैक्ट्री में छापेमारी की गई। इस दौरान उक्त छापेमारी में पाया गया की भिन्न – भिन्न प्रकार के साॅस (टोमेटो, चीली) बनाए जा रहे थे, जिनमें कोमहरा के अलावा कलर का उपयोग किया जा रहा था। साथ ही टोमेटो एवं चिली सॉस के नाम पर आलू एवं कोहरा मिलाकर लोगों को बेचा व खिलाया जा रहा हैं। इसके अलावे छापेमारी के क्रम में फूड सेफ्टी टीम के द्वारा पाया गया कि प्रतिष्ठान में किसी भी प्रकार की फूड सेफ्टी गुणवत्ता एवं साफ सफाई के कोई भी मानक का…

Read More

धनबाद: साइंस में 94.8% अंक लाकर अमन कुमार विश्वकर्मा बड्स गार्डेन स्कूल के टॉपर बने जबकि दसवीं में अनुष्का मित्तल व आरती किस्कू दोनो 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रही। वहीं बारहवीं कॉमर्स में रोशन विश्वकर्मा 90 प्रतिशत आर्टस में आयूषी 92 प्रतिशत नंबर लाकर टॉपर रही। राजगंज स्थित बड्स गार्डेन के छात्र अमन कुमार विश्वकर्मा ने 94.8%अंक लाकर स्कूल टॉपर बने वहीं 94.6% अंक प्राप्त कर आदित्य कुमार द्वितीय तथा 94.4% अंक लाकर अनिमेष कुमार मण्डल तृतीय स्थान रहे । जबकि आर्ट्स में आयूषी कुमारी 92.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर तथा कॉमर्स में…

Read More

धनबाद। जनजाति संथाल आदिवासी समाज से द्रोपदी मुर्मू के भारत के 15वें राष्ट्रपति बनने पर संथाल अकील सापड़ाव समिति के केंद्रीय समिति ने रणधीर वर्मा चौक पर जश्न मनाया। उत्साह और उमंग के साथ संथाली डोंग और लॉन्गड़े नृत्य कर, ढोल नगाड़े बजाकर रणधीर वर्मा और आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर खुशी का इजहार किया। समिति के अध्यक्ष लोबिन मरांडी ने जोहार स्वागत अभिनंदन किया और एनडीए एवं सहयोगी सांसदों एवं विधायकों का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में संताल सांस्कृतिक सोसायटी भी शामिल थी। इस खुशी के मौके पर सुरजन हांसदा झामलाल हांसदा कमलेश हांसदा तलॉबा मुर्मू विनीता कुमारी लाल…

Read More