Author: Indias Voice News

धनबाद. शक्ति सेना के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सह भावी पार्षद धनबाद नगर निगम वार्ड संख्या-6 दीपक कुमार महतो की अध्यक्षता में झारखंड आंदोलन के महानायक वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.भावी पार्षद दीपक कुमार महतो ने बताया कि निर्मल महतो ने अलग झारखंड की लड़ाई लड़ी। झारखंड के लिए उन्होंने अपना बलिदान दिया। आज सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। शहीद निर्मल महतो के सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा.मौके पर रवि महतो, बबलू…

Read More

आजादी का अमृत महोत्सव धनबाद. स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव का रंगारंग आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। इसको लेकर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की दीदियों का उत्साह भी चरम पर है। इसके अंतर्गत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए सोमवार को जेएसएलपीएस के अंतर्गत सभी प्रखण्डों में महिला समूहों द्वारा बनाए गए तिरंगो की खरीदारी का शुभारंभ संकुल के द्वारा ग्राम संगठन तथा स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं के बीच किया जा रहा है। ग्रामीणों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए हाथ से…

Read More

धनबाद। डॉक्टर आलोक विश्वकर्मा के सिविल सर्जन बनाए जाने पर विश्वकर्मा लोहार समिति (रजि0) के पदाधिकारीगण रविवार को उनके आवास पर पहुंचे. जिसमें डॉ०मनीष कुमार ने शॉल ओढ़ाकर एवं समिति के अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, उप मुखिया कमला विश्वकर्मा, डॉ०रवि के साथ सभी समाज के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। समाज के लोगों ने डॉ.विश्वकर्मा के स्वर्णिम कार्यकाल व उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। बधाई देने वालों में डॉ.मनीष कुमार,डॉ.रवि,विजय विश्वकर्मा, श्रीमति कमला विश्वकर्मा,अभिषेक विश्वकर्मा,धर्मेन्द्र कुमार,मनोज विश्वकर्मा,अर्जुन विश्वकर्मा,शिवेश विश्वकर्मा,अजय विश्वकर्मा उपस्थित थे.

Read More

धनबाद :रविवार को नेचर एकयूरियम फिश स्मॉल गिफ्ट एंड वास्तु शॉपि प्रभात मॉल के समीप, धैया में बहुत ही धूम धाम और उमंगपूर्ण तरीके से इस वर्ष का  सावन महोत्सव मनाया गया।जिसमे धनबाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग एक सौ से अधिक संख्या में आकर्षक साज-सज्जा के साथ हरे परिधानों में महिलाए शामिल थी। इस दौरान उनके हाथों में लगा खूबसूरत नक्काशी वाली मेहंदी आकर्षण का केंद्र रहा। इस खुशनुमा सावन उत्सव में महिलाओं एवं बच्चों ने अपने – अपने स्टाइल में बहुत ही दर्शनीय रैंप वॉक किया और अपनी अलग-अलग और संयुक्त रूप से हुनर कलाए प्रदर्शित की।…

Read More

धनबाद: रविवार को लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी, हीरापुर, धनबाद में ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड एवं शिल्पे अनन्या, बांग्ला त्रैमासिक पत्रिका की ओर से प्रो. अर्चना सिन्हा स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।समारोह की अध्यक्षता ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड के उपाध्यक्ष हेमन्त कुमार जायसवाल ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में अमलेंदु सिंहा, सेवा निवृत निदेशक सिंफर धनबाद एवं लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष मौजूद थे । विशिष्ट अतिथि सह वक्ता में भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. काशी नाथ चटर्जी , वैज्ञानिक चेतना उप समिति ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड के अध्यक्ष प्रो. डॉ. दीपक कुमार सेन…

Read More

धनबाद. रविवार को समाजसेवी संजय कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में एक बैठक गांधी सेवा सदन के सभागार में आयोजित किया गया. बैठक में समाज के गणमान्य लोगों द्वारा सम्राट अशोका महान के नाम से संस्था का गठन किया गया. संस्था का नाम सम्राट अशोक कल्याण क्रांति संग रखा गया.नाम की घोषणा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा की गई. सर्वसम्मति से संजय कुशवाहा को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय कुमार के द्वारा सम्राट अशोक की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए संजय कुशवाहा और उनकी टीम के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की.…

Read More

धनबाद. रविवार को सरायढेला में आइकन फिटनेस का उद्घाटन मोहम्मद अख्तर खान के हाथों फीता काटकर किया गया. सर्टिफाइड ट्रेनर अमान अख्तर ने बताया आइकन फिटनेस धनबाद का एक ऐसा सेंटर है जहां पर सारे एक्सरसाइज के लेटेस्ट इक्विपमेंट मशीन उपलब्ध हैं. अमान ने बताया अभी इनॉग्रल डिस्काउंट में सिर्फ 12 सौ रु में महीने भर एक्सरसाइज ट्रेनिंग दी जाएगी. मेल और फीमेल दोनों के लिए इस आइकन फिटनेस में एक्सरसाइज फूड सप्लीमेंट्स भी उपलब्ध है जो एक्सरसाइज के साथ इसके सेवन से शरीर पूर्ण रूप से तंदुरुस्त रहेगा. इस अवसर पर अंकित गुप्ता, द ड्रीम फिजिक्स के ऑनर अहमद…

Read More

हर घर तिरंगा अभियान धनबाद :आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। इसी क्रम में शनिवार को बाघमारा सहित सभी प्रखण्डों में 43 संकुल संगठनों के सभी पंचायतों में स्वयं सहायता समूह की लगभग पांच हजार दीदियों की उपस्थिति में उत्साह पूर्वक जगह-जगह साईकिल रैली निकली गई। रैली में संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बच्चों, पुरूषों एवं अन्य ग्रामीणों नेे भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली की निगरानी में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के जिला तथा प्रखण्ड कर्मियों…

Read More

धनबाद। शक्ति मंदिर में चल रहे श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को भगवत कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कथावाचिका पूज्या कृष्णप्रिया ने कहा भागवत कथा हमें जीवन जीना सिखाती हैं। श्रीमद भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। जहां अन्य युगों में धर्म लाभ एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए कड़े प्रयास करने पड़ते हैं। कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। सोया हुआ ज्ञान वैराग्य कथा श्रवण से जागृत हो जाता है। कथा कल्पवृक्ष के समान है, जिससे…

Read More

कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए यूनियन प्रतिबद्ध – डी के पांडेय कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता – मंडल रेल प्रबंधक धनबाद: ईसीआरकेयू के साथ मंडल रेल प्रबंधक धनबाद के साथ स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष कई महत्वपूर्ण मुद्दे रखे. जिसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों ने समाधान का भरोसा दिलाया. इस बैठक को संचालित करते हुए वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी जयप्रकाश सिंह ने कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रशासनिक गंभीरता से यूनियन प्रतिनिधियों को अवगत कराया. ईसीआरकेयू के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पी एन…

Read More