धनबाद: शनिवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान,जिला कांग्रेस कार्यालय में आधुनिक भारत के निर्माता,भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई , मौके पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के तैल-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, सूचना क्रांति व पंचायती राज के जनक ,देश की सबसे युवा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से देश को एक मजबूत दिशा दी थी ,स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश को दुनिया की उच्च तकनीकी से पूर्ण करने के साथ भारत की एकता को बनाए रखने व 21वीं सदीं के भारत का निर्माण का लक्ष्य था इनकी सोच भारत को सुंदर सशक्त एवं एक मजबूत भारत बनाने एवं ऐसे भारत का सपना था जो मानवता की सेवा के लिए मजबूत स्वतंत्र और आत्मनिर्भर हो और हमारा भारत विश्व में सबसे आगे हो। आगे श्री सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में भारत को एक नई दिशा दी थी , इन्होंने भारत में संचार क्रांति एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, भारतीय इतिहास में इनका महत्वपूर्ण योजना पंचायती राज, सूचना क्रांति, 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना ,जवाहर नवोदय विद्यालय ,महिलाओं के लिए आरक्षण एसटी /एससी अत्याचार निवारण अधिनियम , दूरसंचार , अग्नि मिसाइल,दल-बदल विरोधी कानून , राष्ट्रीय एकीकरण,विदेश नीति समेत अनगिनत कल्याणकारी योजनाओं को भारत में धरातल पर लाने का काम किया ,उन्होंने देश को एकता और भाईचारे की सूत्र में बांधने का प्रयास काफी अनुकरणीय रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एआईसीसी सदस्य मदन महतो,मुख्तार खान,मनोज यादव,वैभव सिन्हा,प्रीतम रवानी,पप्पु कुमार तिवारी,जयप्रकाश चौहान,मनोज कुमार हाडी,भोलानाथ सिंह,प्रमोद सिंह,जावेद रजा,रविरंजन सिंह,रमेश राय,अरविंद सैनी,अनु पासवान,पवन महतो,सिकंदर-ए-आजम,अमरनाथ प्रसाद,फैज अहमद समेत दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Trending
- जे.जी.जी.एल.सी.सी.ई.2023 प्रतियोगिता परीक्षा को ले धनबाद एसएसपी ने किया ट्रेजरी का औचक निरीक्षण
- जेजीजीएलसीसीई. को कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण परिक्षा संपन्न कराने हेतु धनबाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, तैयारीयां पूरी
- धनबाद पुलिस ने न्यायालय से जुड़े कार्यों को तत्परता से निबटारे का दिया निर्देश
- धनबाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष का किया गया हवन व तर्पण
- विवादित बयान को ले भाजपा के राघवेंद्र सिंह मरवा सहित अन्य तीन नेताओं पर धनबाद थाना में एफआईआर के लिए आवेदन
- धनबाद रेल मंडल ने किया स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन
- टुंडी विधायक मथुरा महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों का किया शिलान्या
- विधानसभा चुनाव को ले इंटर स्टेट बॉर्डर सिलिंग व विधि व्यवस्था संधारण हेतु धनबाद पुलिस ने किया उच्चस्तरीय बैठक
www.indiasvoice.com