धनबाद:झारखंड पिकल बॉल एसोसिएशन के सह सचिव धनबाद के बी. सुधीर ने जानकारी दी कि स्वतंत्रता दिवस के अमृतोस्तव पर झारखंड पिकलबाँल एसोसिएशन के बैनर तले बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलो से पिकलबाँल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वतंत्रता दिवस धुमधाम से मनाया।बेहतर प्रदर्शन करते हुए बिहार ने फ्रेडशिप कप अपने नाम किया जबकि झारखंड के खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए रनर कप प्राप्त किया।बिहार ने 5 गोल्ड,4 सिल्वर, और 1ब्रोंज ,कुल 10 मेडल जीत हासिल किया।जबकि झारखंड ने 3 गोल्ड,4 सिल्वर और 7 ब्रोंज कुल 14 मेडल जीत हासिल किया।झारखंड से बालिका वर्ग मे भूमि एकघरा ने सिंगल और डबल दोनो कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीत हासिल करने में सफल हुई और पल्लवी ने सिंगल और डबल दोनों में सिल्वर मेडल जीतने मे सफल हुई।जबकि बिहार से भूमी गुप्ता ने सिंगल और डबल मे ब्रोंज मेडल जीत हासिल कर पाई। पुरुष वर्ग मे झारखंड से रोहित ने गोल्ड मेडल जीतने में सफलता प्राप्त किया।बिहार से हिमांशु राज और अपूर्व ने गोल्ड जीता। इस अवसर पर झारखंड ओलंपिक संघ के सहसचिव गुलाब रब्बानी जिला ओलंपिक संघ के सचिव प्रदीप दराद ,बिहार पिकलबाँल एसोसिएशन के सचिव रंजन गुप्ता,झारखंड पिकलबाँल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश जालान, झारखंड पिकलबाँल एसोसिएशन के सचिव प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष रोहित कुमार, कोषाध्यक्ष सीए ब्रह्म देव प्रसाद सह सचिव बी.सुधीर,राजू सिंह,कौशल राज,प्रणव कुमार,अमित गुप्ता,नितेश नंदन,हिमांशु सिन्हा, संजीत वर्णवाल, देवराज आनंद, राजीव सिन्हा, सुमन सिन्हा,जया देव,पम्मी सिन्हा, गुडिया वर्णवाल,तीरंदाजी संघ के सचिव राजवंश सिंह, क्रिकेट संघ के राजेश सिन्हा, झारखंड पिकलबाँल महिला संघ कि सचिव प्रिति भास्कर,हजारीबाग पिकलबाँल एसोसिएशन के सचिव जसमित सिंह कालरा,सहसचिव अभिषेक सिन्हा, के अलावा सैकड़ों खेल प्रेमी पिकलबाँल के अनोखे और आकर्षक खेल को देखने के लिए संगीता स्पोर्ट्स एरिना बिरसा चौक पर उपस्थित हुए।
Trending
- धनबाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष का किया गया हवन व तर्पण
- विवादित बयान को ले भाजपा के राघवेंद्र सिंह मरवा सहित अन्य तीन नेताओं पर धनबाद थाना में एफआईआर के लिए आवेदन
- धनबाद रेल मंडल ने किया स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन
- टुंडी विधायक मथुरा महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों का किया शिलान्या
- विधानसभा चुनाव को ले इंटर स्टेट बॉर्डर सिलिंग व विधि व्यवस्था संधारण हेतु धनबाद पुलिस ने किया उच्चस्तरीय बैठक
- उपायुक्त ने किया ईवीएम मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना
- कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया
- बीसीसीएल जल्द से जल्द गोफ भराई कर तार से घेरा बंदी करें :रागिनी सिंह
www.indiasvoice.com